बिहार में बढ़ती ठंड का कहर: गयाजी में पारा 5 डिग्री, 6 जनवरी तक घना कोहरा और शीत लहर की चेतावनी

राज्य में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और ठंड ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। बुधवार को पहली बार इस मौसम में प्रदेश का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस गयाजी में दर्ज किया गया

ठंड की तस्वीर

राज्य में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और ठंड ने लोगों की दिनचर्या को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। बुधवार को पहली बार इस मौसम में प्रदेश का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस गयाजी में दर्ज किया गया, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड से राहत मिलने के आसार फिलहाल नहीं हैं।

मौसम विभाग ने आगामी छह जनवरी तक राज्य के कई जिलों में घना कोहरा और शीत दिवस को लेकर चेतावनी जारी की है। सुबह और रात के समय कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो जा रही है। गयाजी में न्यूनतम दृश्यता मात्र 50 मीटर दर्ज की गई, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ है। हालांकि दिन में धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन रात होते ही भीषण ठंड का असर फिर से महसूस किया गया।

राज्य भर में न्यूनतम तापमान पांच से 13.4 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, जबकि अधिकतम तापमान 12.7 से 19.0 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। शेखपुरा और राजगीर में सबसे अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा।

पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहा।

भागलपुर, छपरा, सबौर, मधुबनी, समस्तीपुर और मुंगेर में भीषण शीत दिवस दर्ज किया गया, जबकि पटना, गयाजी, अरवल और जहानाबाद में शीत दिवस की स्थिति बनी रही। ठंड और कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित है, खासकर सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों और कामकाजी लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों तक राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम से घने कोहरे की संभावना बनी रहेगी। हालांकि अगले तीन दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन कुल मिलाकर ठंड का असर बरकरार रहेगा। लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

Trending News

नवगछिया में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, हेलमेट में छिपाकर ले जा रहे थे स्मैक, 2 तस्कर गिरफ्तार
नवगछिया में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, हेलमेट में छिपाकर ले जा रहे थे स्मैक, 2 तस्कर गिरफ्तार
Nov 14, 2026, 11:43:00 AM
रोहतास में गुरु शिष्य का पवित्र रिश्ता कलंकित, शिक्षक के प्रेम विवाह का Video Viral वायरल
रोहतास में गुरु शिष्य का पवित्र रिश्ता कलंकित, शिक्षक के प्रेम विवाह का Video Viral वायरल
Nov 14, 2026, 11:34:00 AM
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
Nov 13, 2026, 5:30:00 PM