JDU में जोश चाहिए तो निशांत कुमार को लाना होगा, CM हाउस पहुंचे कार्यकर्ता बोले-हिलसा से चुनाव लड़ें

नालंदा से आए जिलाध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी ने कहा, 'हमने मुख्यमंत्री से कहा, अगर पार्टी में जोश लाना है तो निशांत कुमार को पार्टी में लाना होगा। हम लोग चाहते हैं कि निशांत भी नीतीश कुमार की तरह जज्बे के साथ राजनीति में उतरें

नीतीश कुमार

बिहार की राजनीति चुनावी मोड में पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है। इसी बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज शुक्रवार को पटना स्थित सीएम हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में राज्यभर से करीब 400 कार्यकर्ता पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने इनसे सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और जनता तक उसके असर को लेकर फीडबैक लिया।

लेकिन इस बैठक में एक दिलचस्प मांग भी उठी। कई कार्यकर्ताओं ने सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति में लाने की बात कही। नालंदा के जिलाध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी ने कहा कि अगर पार्टी में नई ऊर्जा भरनी है तो निशांत कुमार को राजनीति में लाना होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि निशांत भी नीतीश कुमार की तरह जोश और जज्बे के साथ राजनीति में उतरें।

इसी तरह हिलसा से आए जिला उपाध्यक्ष भरत शर्मा ने बताया कि नालंदा जिले के कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से बैठक कर यह निर्णय लिया है कि आगामी चुनाव में निशांत कुमार को मैदान में उतारा जाए। उनका कहना था कि अगर निशांत नालंदा से चुनाव लड़ते हैं तो उसका असर पूरे बिहार की राजनीति पर पड़ेगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि वह इस मांग पर विचार करेंगे। साथ ही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी मेहनत से काम करने का आह्वान किया।

नीतीश कुमार के बेटे निशांत अब तक राजनीति से दूरी बनाए हुए हैं और उनका प्रोफाइल अपेक्षाकृत लो-की रहा है। लेकिन कार्यकर्ताओं की यह मांग आने वाले चुनावी परिदृश्य में बड़ा संकेत मानी जा रही है। क्या वास्तव में निशांत कुमार राजनीति में कदम रखेंगे और नालंदा से चुनावी मैदान में उतरेंगे—यह आने वाला वक्त ही तय करेगा।

Trending News

त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
Oct 18, 2026, 9:15:00 AM
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
Oct 18, 2026, 8:54:00 AM
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
Oct 18, 2026, 8:44:00 AM