बिहार में बर्फीली हवाओं का कहर, 28 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे का अलर्ट

पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। बिहार इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है।

Bihar

पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। बिहार इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है। राजधानी पटना समेत पूरे राज्य में ठंडी पछुआ हवाएं चल रही हैं, जिनकी रफ्तार 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की जा रही है। इन हवाओं ने ठंड का असर और बढ़ा दिया है, जिससे आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को बिहार के 28 जिलों में कोल्ड डे और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा 10 जिलों में हल्के कोहरे को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है, खासकर सुबह और रात के समय।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसी वजह से फिलहाल ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहने की उम्मीद है। ठंडी हवाओं और कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम हो गई है, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो रहा है।

रविवार को घने कोहरे के कारण पटना एयरपोर्ट से एक जोड़ी फ्लाइट को रद्द करना पड़ा, जबकि 14 फ्लाइटें देरी से आईं और गईं। वहीं रेलवे यातायात भी प्रभावित रहा, जहां 16 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देर से चलीं।

ठंड और कोहरे के कारण लोग सुबह और देर रात घरों से निकलने से बच रहे हैं। बाजारों में भी रौनक कम देखने को मिल रही है। प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे आवश्यक सावधानी बरतें, गर्म कपड़े पहनें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM