सामान लेने गई छात्राओं का शंभू हॉस्टल के बाहर हंगामा, बोली- 2 फरवरी से एग्जाम, किताब लेने नहीं दे रहे

पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की रेप और मौत के मामले में अब जांच तेज हो गई है। इस मामले में गठित एसआईटी पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है।

Neet स्टूडेंट्स से रेप

पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की रेप और मौत के मामले में अब जांच तेज हो गई है। इस मामले में गठित एसआईटी पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। रविवार को एसआईटी की टीम पटना स्थित प्रभात मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंची, जहां करीब दो घंटे तक डॉक्टरों से पूछताछ की गई। टीम ने इलाज से जुड़े कई अहम दस्तावेज भी जब्त किए हैं। माना जा रहा है कि ये दस्तावेज जांच के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण हैं।

इस बीच, शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रह रहीं छात्राओं की परेशानी भी सामने आई है। हॉस्टल में रहने वाली कई छात्राएं अपने सामान और पढ़ाई की किताबें लेने पहुंचीं, लेकिन उन्हें हॉस्टल के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद छात्राओं और उनके परिजनों ने हॉस्टल के बाहर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

प्रदर्शन कर रहीं छात्राओं ने बताया कि 2 फरवरी से इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू होने वाली है और इसके बाद नीट की परीक्षा है। उनका कहना है कि उनकी सभी किताबें, नोट्स और जरूरी सामान हॉस्टल के अंदर ही रखे हुए हैं। छात्राओं का आरोप है कि उन्हें बताया जा रहा है कि सामान लेने के लिए थाने जाना होगा, जबकि वे समझ नहीं पा रही हैं कि इसके लिए थाना क्यों जाएं।

छात्राओं का कहना है कि बिना किताब और नोट्स के परीक्षा की तैयारी करना संभव नहीं है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द उनका सामान वापस दिलाने की मांग की है, ताकि वे ठीक से पढ़ाई कर सकें।

वहीं, हॉस्टल में रहने वाली एक अन्य छात्रा ने बताया कि वह करीब छह महीने से यहां रह रही थी। घटना वाले दिन वह हॉस्टल में मौजूद थी, लेकिन उसने कोई भी गलत या संदिग्ध गतिविधि नहीं देखी। उसके अनुसार, हॉस्टल का माहौल सामान्य था। इस घटना के बाद उसने हॉस्टल छोड़ने का फैसला किया है। आज वह सिर्फ अपने नोट्स और किताबें लेने आई थी, लेकिन उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया।

फिलहाल, एक ओर जहां एसआईटी जांच में जुटी है, वहीं दूसरी ओर छात्राओं की पढ़ाई और भविष्य को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

Trending News

 रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक
रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक
Sep 04, 2026, 3:28:00 PM
 मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Sep 04, 2026, 3:12:00 PM
हिंसक झड़प, महिला समेत कई घायल, डायन बताकर मारपीट और लूटपाट का आरोप
हिंसक झड़प, महिला समेत कई घायल, डायन बताकर मारपीट और लूटपाट का आरोप
Sep 04, 2026, 2:53:00 PM
'लालू यादव की वजह से बिहार को दशकों तक खामियाजा भुगतना पड़ा' जदयू का 'नीतीश संवाद' अन्याय का हिसाब अब जनता...
'लालू यादव की वजह से बिहार को दशकों तक खामियाजा भुगतना पड़ा' जदयू का 'नीतीश संवाद' अन्याय का हिसाब अब जनता...
Sep 04, 2026, 2:36:00 PM
राधे-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राधे-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sep 04, 2026, 2:13:00 PM
इस्लामिया हाई स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
इस्लामिया हाई स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Sep 04, 2026, 2:01:00 PM
 अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
Sep 04, 2026, 1:29:00 PM
 बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Sep 04, 2026, 1:17:00 PM
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
Sep 04, 2026, 1:04:00 PM
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
Sep 04, 2026, 12:48:00 PM