बिहार में DL बनाना हुआ आसान, अब 24 घंटे में मिलेगा ड्राइविंग लाइसेंस

बिहार के वाहन चालकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को और तेज तथा सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है।

Driving licence

बिहार के वाहन चालकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। परिवहन विभाग ने ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को और तेज तथा सुविधाजनक बनाने का फैसला लिया है। नए निर्णय के तहत ड्राइविंग टेस्ट पास करने के बाद मात्र 24 घंटे के भीतर आवेदकों को उनका ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध करा दिया जाएगा।

इस संबंध में परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार को विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि अब तक ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने में संबंधित एजेंसी द्वारा एक सप्ताह से लेकर 10 दिन तक का समय लगाया जा रहा था, जिससे आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। मंत्री ने कहा कि यह व्यवस्था पूरी तरह जनता की सुविधा के लिए है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

परिवहन मंत्री ने चयनित एजेंसी को निर्देश दिया कि राज्य के सभी जिलों में चिप-रहित लेमिनेटेड ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र यानी आरसी की प्रिंटिंग प्रक्रिया में तेजी लाई जाए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि प्रत्येक जिले में कम से कम 90 दिनों की कार्ड प्रिंटिंग सामग्री हमेशा उपलब्ध रहे। यदि एजेंसी इन निर्देशों का पालन नहीं करती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बिहार में हर महीने 55 हजार से अधिक ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदन जिला परिवहन कार्यालयों में प्राप्त हो रहे हैं। मंगलवार, 16 दिसंबर को एक ही दिन में कुल 1840 ऑनलाइन आवेदन दर्ज किए गए। इनमें सबसे अधिक 234 आवेदन मुजफ्फरपुर जिले से आए। वहीं पटना से 163, गोपालगंज से 88 तथा समस्तीपुर और भागलपुर से 87-87 आवेदन प्राप्त हुए।

सरकार के इस फैसले से लाखों वाहन चालकों को राहत मिलेगी और ड्राइविंग लाइसेंस से जुड़ी प्रक्रियाएं पहले से कहीं अधिक पारदर्शी और समयबद्ध हो सकेंगी।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM