पटना में भीषण आग, धूं-धूं कर जली प्लास्टिक फैक्ट्री, 12 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची

पटना में भीषण आग के कारण हड़कंप मच गया. पटना सिटी के बाईपास थाना इलाके के करमलीचक में एनएच 30 के पास एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई.

Patna Aag

पटना में भीषण आग के कारण हड़कंप मच गया. पटना सिटी के बाईपास थाना इलाके के करमलीचक में एनएच 30 के पास एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई. आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई, जिसके बाद काबू पाने के लिए एक के बाद एक 12 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची.

जानकारी के मुताबिक, एक बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर प्लास्टिक फैक्ट्री चलाई जा रही थी. आग की लपटों को बढ़ता देख उसे बुझाने के लिए हाइड्रोलिक दमकल को बुलाया गया. कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई. स्थानीय लोगों का कहना था कि प्लास्टिक जलने के कारण काला धुआं काफी दूर से ही नजर आने की वजह से लोगों को आग लगने के बारे में पता चला.

मौके पर पहुंचे एसडीओ सत्यम सहाय ने बताया कि प्लास्टिक फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है. इसमें किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. पूरी तरह से आग बुझा लिए जाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. ढाबा के मालिक हिमांशु राज ने बताया कि बगल के भवन में विश्वकर्मा इंडस्ट्रीज प्लास्टिक फैक्ट्री वर्षों से चल रही है. प्लास्टिक के दानों से कुर्सी और अन्य सामान बनाया जाता है. आग की लपटें इतनी ज्यादा तेज थी कि कारखाना पूरी तरह से जल गया.

इसके साथ ही घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि कारखाना में 10 से 12 मजदूर काम करते थे. वे सभी सुरक्षित बाहर निकल आए. आग पहली मंजिल और ग्राउंड फ्लोर में भी पहुंच जाने के कारण नुकसान हुआ है. मौके पर मौजूद अग्निशमन पदाधिकारी गयानंद सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग पांच बजे आग लगने की सूचना पर फायर यूनिट घटनास्थल पर पहुंची और आग बुझाई. आगलगी में हुए नुकसान का आकलन बाद में हो सकेगा

Trending News

 अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
Sep 04, 2026, 1:29:00 PM
 बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Sep 04, 2026, 1:17:00 PM
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
Sep 04, 2026, 1:04:00 PM
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
Sep 04, 2026, 12:48:00 PM
संरक्षण गृह में नशा मुक्ति और किशोर न्याय को लेकर कार्यशाला आयोजित, DIG डॉ कुमार आशीष हुए शामिल
संरक्षण गृह में नशा मुक्ति और किशोर न्याय को लेकर कार्यशाला आयोजित, DIG डॉ कुमार आशीष हुए शामिल
Sep 04, 2026, 12:19:00 PM
प्राकृतिक स्कूल में जन्माष्टमी का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन, बच्चों ने कृष्ण रूप में मन मोहा
प्राकृतिक स्कूल में जन्माष्टमी का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन, बच्चों ने कृष्ण रूप में मन मोहा
Sep 04, 2026, 12:03:00 PM
पटना में गंगा का रौद्र रूप, कई घाट डूबे, 13 जिले बाढ़ की चपेट में, CM सम्राट चौधरी करेंगे एरियल सर्वे
पटना में गंगा का रौद्र रूप, कई घाट डूबे, 13 जिले बाढ़ की चपेट में, CM सम्राट चौधरी करेंगे एरियल सर्वे
Sep 04, 2026, 11:23:00 AM
कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!
कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!
Sep 04, 2026, 10:57:00 AM
जामताड़ा में उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल का भव्य स्वागत, कहा-बंगाल में अब दुर्गा पूजा होगी और भी भव्य
जामताड़ा में उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल का भव्य स्वागत, कहा-बंगाल में अब दुर्गा पूजा होगी और भी भव्य
Sep 04, 2026, 10:39:00 AM
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
Sep 04, 2026, 10:17:00 AM