PMCH इमरजेंसी वार्ड गेट पर मारपीट, मरीज से मिलने आए थे परिजन

पटना के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच (PMCH) के इमरजेंसी वार्ड के गेट पर गुरुवार को जोरदार मारपीट हो गई। घटना उस समय हुई जब एक मरीज के परिजन उसे देखने पहुंचे थे।

PMCH

पटना के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच (PMCH) के इमरजेंसी वार्ड के गेट पर गुरुवार को जोरदार मारपीट हो गई। घटना उस समय हुई जब एक मरीज के परिजन उसे देखने पहुंचे थे। गेट पर मौजूद गार्ड ने उन्हें अंदर जाने से रोक दिया, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। इसी दौरान गार्ड ने परिजन को धक्का दे दिया, जिससे मामला और बढ़ गया।

स्थिति को संभालने के लिए गार्ड इंचार्ज प्रियांशु मौके पर पहुंचे। बातचीत चल ही रही थी कि परिजनों में से एक व्यक्ति ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इससे नाराज़ होकर प्रियांशु ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। आरोप है कि उसी समय मरीज के परिजन प्रियांशु पर टूट पड़े और उनके चेहरे पर घूंसे मारे, जिससे उन्हें चोट भी आई।

प्रियांशु का कहना है कि बीच-बचाव के लिए कोई दूसरा गार्ड मौके पर नहीं था। आसपास भीड़ इकट्ठी हो गई और हंगामा बढ़ने लगा। इसी बीच प्रियांशु को लाठी मिल गई, जिसके बाद उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई की। घटना के बाद परिजन मौके से फरार हो गए—दो मरीन ड्राइव की ओर और दो अस्पताल के मुख्य गेट से बाहर निकल गए।

प्रियांशु ने डायल-112 पर सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी परिजन पकड़ में नहीं आए। फिलहाल, दोनों पक्षों में से किसी ने भी थाने में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

Trending News

बाजार में आया रेडमी का नया 5G फोन, इसमें है बड़ी बैटरी बैकअप
बाजार में आया रेडमी का नया 5G फोन, इसमें है बड़ी बैटरी बैकअप
Sep 03, 2026, 12:37:00 PM
30 वर्ष से अधिक आयु के करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य : निशांत
30 वर्ष से अधिक आयु के करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य : निशांत
Sep 03, 2026, 12:16:00 PM
प्रखंड स्तर तक मजबूत होगी कांग्रेस, इस शहर में लगेगा प्रशिक्षण शिविर
प्रखंड स्तर तक मजबूत होगी कांग्रेस, इस शहर में लगेगा प्रशिक्षण शिविर
Sep 03, 2026, 11:24:00 AM
रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest
रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest
Sep 03, 2026, 9:55:00 AM
लगातार हो रही बारिश बनी आफत, नदियों में आया उफान, लोगों में दहशत
लगातार हो रही बारिश बनी आफत, नदियों में आया उफान, लोगों में दहशत
Sep 03, 2026, 9:40:00 AM
नदी में बढ़ते पानी को देखकर किनारे बसे लोग भयभीत, कर रहे रतजगा
नदी में बढ़ते पानी को देखकर किनारे बसे लोग भयभीत, कर रहे रतजगा
Sep 03, 2026, 9:33:00 AM
नाबालिग विक्षिप्त से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
नाबालिग विक्षिप्त से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Sep 03, 2026, 9:14:00 AM
मुखिया पति पर फायरिंग का आरोप, उप मुखिया और वार्ड सदस्य को लगी गोली, दोनों की हालत गंभीर
मुखिया पति पर फायरिंग का आरोप, उप मुखिया और वार्ड सदस्य को लगी गोली, दोनों की हालत गंभीर
Sep 03, 2026, 9:11:00 AM
खेतों के बीच स्कूल, कच्चे रास्ते से गुजरते नन्हे बच्चे, बिजली भी सुविधा नहीं
खेतों के बीच स्कूल, कच्चे रास्ते से गुजरते नन्हे बच्चे, बिजली भी सुविधा नहीं
Sep 03, 2026, 8:59:00 AM
बारिश को लेकर डीसी का शहरी क्षेत्र में निरीक्षण, सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर सख्ती
बारिश को लेकर डीसी का शहरी क्षेत्र में निरीक्षण, सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर सख्ती
Sep 03, 2026, 8:50:00 AM