इलेक्ट्रिक कार मालिकों के लिए बड़ी सौगात: नई परिवहन नीति में अनुदान, चार्जिंग स्टेशन और टैक्स में राहत

बिहार सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एक नई ईवी नीति लाने जा रही है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य राज्य में प्रदूषण को कम करना और पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता घटाना है। इसके लिए परिवहन विभाग ने चार्जिंग स्टेशन और ईवी खरीद दोनों को प्रोत्साहन

Electric Car

बिहार सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए एक नई ईवी नीति लाने जा रही है। इस नीति का मुख्य उद्देश्य राज्य में प्रदूषण को कम करना और पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता घटाना है। इसके लिए परिवहन विभाग ने चार्जिंग स्टेशन और ईवी खरीद दोनों को प्रोत्साहन देने का फैसला किया है। प्रस्तावित नीति को जल्द ही राज्य कैबिनेट में पेश किया जाएगा।

नई नीति के तहत बिहार में इलेक्ट्रिक वाहनों के अनुसार चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। सरकार चार्जिंग स्टेशन लगाने वालों को पहले से डेढ़ गुना ज्यादा अनुदान देगी। सभी प्रकार के चार्जिंग स्टेशन पर तीन साल तक प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

एसी चार्जर के लिए पहले 600 चार्जरों पर सरकार मशीन की कीमत का 75 प्रतिशत अनुदान देगी। इसके साथ 10 हजार रुपये अतिरिक्त मिलेंगे, लेकिन कुल अनुदान 50 हजार रुपये से ज्यादा नहीं होगा। दूसरे प्रकार के एसी चार्जर में पहले 300 चार्जरों पर 75 प्रतिशत और 25 हजार रुपये तक अनुदान मिलेगा, जिसकी सीमा डेढ़ लाख रुपये होगी।

डीसी चार्जर के लिए भी पहले 300 चार्जरों पर 75 प्रतिशत और 25 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा, अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक। वहीं सीसीएस चार्जर के लिए पहले 60 चार्जरों पर 50 प्रतिशत और एक लाख रुपये का अनुदान मिलेगा, जो अधिकतम 10 लाख रुपये तक हो सकता है।

अभी केंद्र सरकार की पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, पूर्णिया और भागलपुर में चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इसके लिए केंद्र सरकार ने पूरी राशि दी है।

बिहार में पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ी है। लोग अब इलेक्ट्रिक स्कूटर, कार और बसों की ओर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद भी ईवी का इस्तेमाल करते हैं। सरकार का मानना है कि यह नीति पर्यावरण को सुरक्षित रखने और लोगों को स्वच्छ ऊर्जा की ओर प्रेरित करने में मदद करेगी।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM