एक ही रोल नंबर पर दो ‘आकांक्षा’, 301वीं रैंक का सस्पेंस खत्म; गाजीपुर की डॉक्टर ने खोला पूरा राज

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2025 के नतीजों में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक ही रोल नंबर (0856794) और एक ही नाम 'आकांक्षा सिंह' पर दो महिला अभ्यर्थियों ने अपना दावा ठोक दिया है.

UPSC रिजल्ट

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2025 के नतीजों में एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. एक ही रोल नंबर (0856794) और एक ही नाम 'आकांक्षा सिंह' पर दो महिला अभ्यर्थियों ने अपना दावा ठोक दिया है. 301वीं रैंक को लेकर छिड़ी इस जंग में अब उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की रहने वाली डॉ. आकांक्षा सिंह का बड़ा बयान सामने आया है, जिससे बिहार वाली आकांक्षा के दावे पर सवाल खड़े हो गए हैं.

UPSC के फाइनल रिजल्ट में रोल नंबर 0856794 को 301वीं रैंक मिली है. नतीजा आते ही बिहार में रणवीर सेना प्रमुख ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती आकांक्षा सिंह के घर जश्न शुरू हो गया. उन्होंने इंटरव्यू दिए और अपनी सफलता की कहानी साझा की. लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब गाजीपुर की डॉ. आकांक्षा सिंह ने दिल्ली से रिपोर्टर्स को फोन कर बताया कि यह रैंक उनकी है, बिहार वाली आकांक्षा की नहीं.

विवाद बढ़ता देख डॉ. आकांक्षा सिंह ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा, "मेरा नाम डॉ. आकांक्षा सिंह है और मैंने यूपीएससी 2025 में 301वीं रैंक हासिल की है. मैं गाजीपुर (यूपी) की रहने वाली हूं और पेशे से गायनेकोलॉजिस्ट हूं. मैंने एम्स पटना से मास्टर्स किया है. मुझे पता चला है कि कोई और भी इस रैंक पर दावा कर रहा है. मैं बस इतना कहूंगी कि एडमिट कार्ड के बारकोड से सारी सच्चाई साफ हो जाएगी. मैं अपनी इस सफलता को एन्जॉय करना चाहती हूं."

जब दोनों अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड की पड़ताल की गई, तो चौंकाने वाली बात सामने आई. गाजीपुर वाली आकांक्षा के एडमिट कार्ड पर लिखा रोल नंबर और बारकोड दोनों मैच कर रहे हैं. वहीं, बिहार वाली आकांक्षा के एडमिट कार्ड पर लिखा रोल नंबर तो सही है, लेकिन बारकोड को स्कैन करने पर नंबर अलग दिखाई दे रहा है. फिलहाल, इस 'गफलत' पर यूपीएससी के आधिकारिक जवाब का इंतजार है.

Trending News

IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM