बृजनन्दन शर्मा के निधन पर डॉ. संतोष कुमार सुमन ने जताया शोक, शाम 4 बजे दीघा घाट पर अंतिम विदाई

आज बिहार के शिक्षक समाज के हृदय में एक गहन शोक की लहर दौड़ गई है। जब पूर्व सांसद अरुण कुमार और पूर्व मंत्री अनिल कुमार के पिता बृजनन्दन शर्मा का आज निधन हो गया

बृजनन्दन शर्मा

आज बिहार के शिक्षक समाज के हृदय में शोक की एक गहन और पीड़ादायक लहर दौड़ गई है। प्राथमिक शिक्षकों के वरिष्ठ, संघर्षशील एवं सर्वमान्य नेता स्वर्गीय बृजनन्दन शर्मा जी के निधन की खबर ने न केवल शिक्षक समुदाय, बल्कि समूचे सामाजिक-राजनीतिक जगत को मर्माहत कर दिया है। वे पूर्व सांसद अरुण कुमार तथा बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार के पूज्य पिता थे।

स्वर्गीय बृजनन्दन शर्मा जी ने आज पटना स्थित डॉ. अनिल कुमार के आवास, 15 हार्डिंग रोड पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज शाम चार बजे दीघा घाट पर संपन्न होगा।

इस दुःखद अवसर पर हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बृजनन्दन शर्मा जी का निधन शिक्षक समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नहीं है।

डॉ. सुमन ने अपने शोक संदेश में कहा कि बृजनन्दन शर्मा जी ने अपना संपूर्ण जीवन प्राथमिक शिक्षकों के सम्मान, अधिकारों की रक्षा और शिक्षक संगठनों को सशक्त बनाने में समर्पित कर दिया। वे केवल एक नेता नहीं, बल्कि शिक्षक समाज के लिए एक मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और संघर्ष का प्रतीक थे।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शर्मा जी की संघर्षशीलता, ईमानदारी और संगठनात्मक क्षमता ने शिक्षक आंदोलन को नई दिशा दी। शिक्षकों की समस्याओं को सरकार और समाज के समक्ष मजबूती से रखने में उनकी भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। उनका नेतृत्व और विचारधारा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

डॉ. संतोष कुमार सुमन ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में पूरा शिक्षक समाज और हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

स्वर्गीय बृजनन्दन शर्मा जी का योगदान शिक्षक समाज के इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM