बिहार में ठंड का डबल अटैक, दिन में धूप, रात में बढ़ी ठिठुरन, 22 जनवरी के बाद फिर गिरेगा पारा

बिहार में ठंड से फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। भले ही दिन के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ हद तक सुकून मिल रहा हो, लेकिन शाम ढलते ही ठिठुरन एक बार फिर बढ़ जाती है

बिहार में ठंड

बिहार में ठंड से फिलहाल राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। भले ही दिन के समय धूप निकलने से लोगों को कुछ हद तक सुकून मिल रहा हो, लेकिन शाम ढलते ही ठिठुरन एक बार फिर बढ़ जाती है। खासकर रात और सुबह के समय ठंड का असर ज्यादा महसूस किया जा रहा है।

शनिवार सुबह वैशाली और बेगूसराय जिलों में घना कोहरा छाया रहा। हालात ऐसे रहे कि विजिबिलिटी घटकर महज 50 मीटर तक पहुंच गई, जिससे सड़क पर चलने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि राहत की बात यह है कि मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शनिवार के लिए बिहार के किसी भी जिले में कोई मौसम अलर्ट जारी नहीं किया है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर जरूर चेतावनी दी है। विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर 22 जनवरी के बाद देखने को मिल सकता है, जब राज्य के तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जा सकती है। इसके चलते बिहार में एक बार फिर कड़ाके की ठंड और ठंडी हवाओं का दौर शुरू हो सकता है।

फिलहाल राज्य के करीब 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। बीते 24 घंटे की बात करें तो भागलपुर जिले का सबौर इलाका सबसे ठंडा रहा, जहां तापमान करीब 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस समय उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ कमजोर स्थिति में है। साथ ही ठंडी पछुआ हवाओं का प्रभाव भी सीमित है। इसी वजह से दिन के तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं हो रही है और धूप निकल रही है।

लेकिन रात के समय आसमान साफ रहने के कारण धरती की गर्मी तेजी से बाहर निकल जाती है। इसी वजह से न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा रही है और सुबह-शाम ठंड का एहसास बना हुआ है।

Trending News

शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
Sep 15, 2026, 7:35:00 PM
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
गिरफ्तारी के दो दिन बाद मंडल कारा सासाराम में एक कैदी की मौत, मचा बवाल
Sep 15, 2026, 7:08:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट के मामले में कार्रवाई की मांग, डीएम से मिला पत्रकारों का शिष्टमंडल
Sep 15, 2026, 7:03:00 PM
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
शिक्षा मंत्री ने किया आह्वान, 17 सितम्बर की शाम करें यह काम
Sep 15, 2026, 6:57:00 PM