बिहार में घने कोहरे का कहर: पटना-भागलपुर समेत 8 जिलों में विजिबिलिटी 20 मीटर, अगले 48 घंटे में शीतलहर का अलर्ट

गुरुवार की सुबह बिहार के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ। राजधानी पटना सहित भागलपुर, बांका, लखीसराय, बेगूसराय, समस्तीपुर, बेतिया, गोपालगंज, सीतामढ़ी और दरभंगा समेत करीब 12 जिलों में दृश्यता

Patna

गुरुवार की सुबह बिहार के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन प्रभावित हुआ। राजधानी पटना सहित भागलपुर, बांका, लखीसराय, बेगूसराय, समस्तीपुर, बेतिया, गोपालगंज, सीतामढ़ी और दरभंगा समेत करीब 12 जिलों में दृश्यता बेहद कम दर्ज की गई। पटना के कई इलाकों में विजिबिलिटी मात्र 20 मीटर तक सिमट गई, जिससे सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और सुबह के समय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

घने कोहरे का असर रेल और सड़क यातायात पर भी साफ दिखाई दिया। कई जगहों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा, वहीं कुछ इलाकों में ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। दरभंगा में भी सुबह के समय विजिबिलिटी बेहद कम रही, जिससे आम लोगों के साथ-साथ दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और छात्रों को दिक्कतें हुईं।

मौसम विभाग ने गुरुवार को कोहरे को लेकर 5 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में हालात और गंभीर हो सकते हैं। पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में ठंड बढ़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र का कहना है कि अगले 48 घंटों के भीतर बिहार में कोल्ड वेव का असर दिखाई देने लगेगा।

विशेषज्ञों के मुताबिक, दिसंबर के अंत तक राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर चल सकती है, जिससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की आशंका है। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो समस्तीपुर 8.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ राज्य का सबसे ठंडा जिला रहा।

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर सुबह और रात के समय यात्रा करने वाले लोगों को सावधानी बरतने, गर्म कपड़े पहनने और कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय विशेष सतर्कता रखने की अपील की गई है। ठंड और कोहरे का यह दौर फिलहाल अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है।

राजधानी में भी सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। विजिबिलिटी कम रह सकती है। दिन में आंशिक धूप निकल सकती है, लेकिन पछुआ हवाओं के कारण ठंड से पूरी तरह राहत नहीं मिलेगी। पटना में न्यूनतम तापमान में अगले कुछ दिनों तक और गिरावट देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, यदि पछुआ हवा की रफ्तार और तेज होती है और तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाती है तो आने वाले दिनों में कोल्ड वेव (शीतलहर) की स्थिति बन सकती है।

खासकर उत्तर-पश्चिम बिहार के जिलों में इसका खतरा ज्यादा रहेगा। 2 से 3 दिनों के भीतर कुछ इलाकों में शीतलहर जैसे हालात बनने की संभावना है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM