दिल्ली की मुलाकात के बाद सुबह-सुबह पटना की सड़कों पर निकले मुख्यमंत्री, अधिकारियों में मचा हड़कंप

मंगलवार सुबह पटना में घना कोहरा रहा और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन मोड में नजर आए। CM नीतीश कुमार ने आज सुबह करीब 9:30 बजे अपने आवास से निकलकर पटना की सड़कों पर दौरा किया।

Nitish Kumar

पटना में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। दिल्ली दौरे से लौटने के अगले ही दिन उन्होंने सुबह-सुबह राजधानी की सड़कों का रुख किया और अपने  मंत्रियों व अधिकारियों से मुलाकात कर सियासी और प्रशासनिक संदेश साफ कर दिया। सत्ता के गलियारों में इसे महज़ औपचारिक भेंट नहीं, बल्कि दिल्ली में हुई अहम बातचीत के बाद का रणनीतिक मंथन माना जा रहा है

मंगलवार सुबह पटना में घना कोहरा रहा और कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्शन मोड में नजर आए। CM नीतीश कुमार ने आज सुबह करीब 9:30 बजे अपने आवास से निकलकर पटना की सड़कों पर दौरा किया।

नीतीश कुमार सीएम हाउस से सीधे मंत्री विजय चौधरी और मंत्री अशोक चौधरी के आवास पहुंचे। दोनों से करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। इसके अलावा उन्होंने अपने प्रधान सचिव दीपक कुमार से भी मुलाकात की। दिल्ली से वापसी के बाद इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है।

दरअसल, सोमवार को नीतीश कुमार ने पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की थी। दोनों से अलग-अलग बंद कमरे में बातचीत हुई। सियासी गलियारों में इसे एक औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि दिल्ली में हुई अहम बातचीत मानी जा रही है। इसके बाद पार्टी के दो मंत्रियों से मुलाकात को रणनीतिक मंथन माना जा रहा है।

माना जा रहा है कि दिल्ली में पीएम मोदी और अमित शाह से हुई बातचीत के मुद्दों पर ही मुख्यमंत्री ने अपने दोनों वरिष्ठ मंत्रियों से राय-मशविरा किया है।

पटना में कोहरा इतना घना था कि दृश्यता भी प्रभावित हो रही थी, इसके बावजूद मुख्यमंत्री का सड़क पर निकलना उनके कामकाजी अंदाज़ और सक्रिय नेतृत्व को दर्शाता है। सत्ता के जानकारों की मानें तो नीतीश कुमार का यह कदम साफ संदेश देता है कि दिल्ली की बैठकों के बाद बिहार की राजनीति में जल्द ही कुछ बड़े फैसले या बदलाव देखने को मिल सकते हैं

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM