दरभंगा का गालीबाज दारोगा सस्पेंड, महिला डॉक्टर के साथ गाली-गलौज का वीडियो वायरल होने के बाद SSP का एक्शन

गालीबाज दारोगा के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है. जिले के बेंता थाना के थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है

दरभंगा का गालीबाज दारोगा सस्पेंड, महिला डॉक्टर के साथ गाली-गलौज का वीडियो वायरल होने के बाद SSP का एक्शन
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 28, 2026, 11:49:00 PM

गालीबाज दारोगा के खिलाफ बड़ा एक्शन हुआ है. जिले के बेंता थाना के थानाध्यक्ष हरेन्द्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहे एक वीडियो के सामने आने के बाद की गई है. एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि थानाध्यक्ष ने पुलिस आचरण के विरुद्ध कार्य किया है, इसलिए ये कार्रवाई की गई है.

वायरल वीडियो में हरेन्द्र कुमार को अपने कर्तव्य निर्वहन के दौरान एक वाहन चालक से बातचीत करते हुए गाली-गलौज और असभ्य भाषा का प्रयोग करते हुए देखा गया है. वीडियो में आम जनता के साथ किया गया यह व्यवहार पुलिस आचरण के विरुद्ध माना गया है, जिसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, मनमानेपन एवं उदंडता के रूप में देखा गया

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया गया है. निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय पुलिस केन्द्र, दरभंगा निर्धारित किया गया है. दरभंगा पुलिस कप्तान की इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में अनुशासन और आम जनता के साथ शालीन व्यवहार को लेकर सख्त संदेश दिया गया है.

दरअसल शहर की जानी-मानी वरिष्ठ चिकित्सक नातिनी और खुद डॉक्टर अपने ड्राइवर के साथ मंगलवार को निजी वाहन से घर लौट रही थीं. इसी दौरान उनका वाहन कथित रूप से वन-वे सड़क में चला गया. यह एक सामान्य ट्रैफिक उल्लंघन था, जिसे चालान या कानूनी प्रक्रिया के तहत निपटाया जा सकता था लेकिन आरोप है कि मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी हरेंद्र कुमार ने कानून के दायरे में रहने के बजाय आपा खो दिया.

महिला डॉक्टर ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी ने बीच सड़क पर गाली-गलौज शुरू कर दिया. ड्राइवर को धक्का मारा और जब उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ भी बदसलूकी की गई. वीडियो में थाना प्रभारी का उग्र व्यवहार साफ देखा जा सकता है, जहां वे ऊंची आवाज में अपशब्द कहते नजर आ रहे थे.

Trending News

राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति'  गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
लोगों की बुलंद आवाज बन रही 'मिथिलांचल संघर्ष समिति' गौरीशंकर यादव बोले-अब बदलाव आएगा, जनता राज करेगा
Jul 16, 2026, 5:50:00 PM
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
'लोकल टू ग्लोबल' की उड़ान, भारत टेक्स में झारखंड के बांस उत्पादों का डंका
Jul 16, 2026, 5:42:00 PM