दानापुर–बिहटा एलिवेटेड रोड पर तेजी लाने का निर्देश, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने तय की अगस्त 2027 की डेडलाइन

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने सोमवार को दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड परियोजना का स्थल निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री ने एनएचएआई अधिकारियों व एजेंसियों निर्धारित समय सीमा अगस्त 2027 के भीतर पूरा इसे पूरा करने का निर्दे

बिहटा रोड

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा ने सोमवार को दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड परियोजना का स्थल निरीक्षण किया। केंद्रीय मंत्री ने एनएचएआई अधिकारियों व एजेंसियों निर्धारित समय सीमा अगस्त 2027 के भीतर पूरा इसे पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परियोजना के क्रियान्वयन के दौरान आने वाली चुनौतियों का समय रहते समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि निर्माण कार्य बिना अनावश्यक देरी के सुचारु रूप से आगे बढ़ सके। उन्होंने कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों के कड़ाई से पालन तथा निर्माण गुणवत्ता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि दानापुर–बिहटा–कोईलवर खंड पर विकसित की जा रही यह परियोजना कुल 25.081 किलोमीटर लंबी है। इसमें लगभग 14.4 किलोमीटर का एलिवेटेड कॉरिडोर, 2.28 किलोमीटर का अतिरिक्त एलिवेटेड सेक्शन तथा शेष हिस्से में एट-ग्रेड सड़क सुधार और चौड़ीकरण कार्य शामिल है।

करीब 1969.39 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली इस परियोजना के तहत 389 फाउंडेशन, 1618 पाइल, 387 स्पैन और कई प्रमुख संरचनात्मक घटकों का निर्माण किया जाना है। अधिकारियों के अनुसार, परियोजना के निर्माण कार्य में अब तक उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की जा चुकी है।

Trending News

बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
Aug 07, 2026, 8:23:00 PM
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
Aug 07, 2026, 8:17:00 PM
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
Aug 07, 2026, 8:12:00 PM
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
Aug 07, 2026, 8:01:00 PM
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
Aug 07, 2026, 7:54:00 PM
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
Aug 07, 2026, 7:49:00 PM
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
Aug 07, 2026, 7:45:00 PM
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026, 7:39:00 PM
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
Aug 07, 2026, 7:34:00 PM
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
Aug 07, 2026, 7:30:00 PM