बिहार में ठंड का कहर: 32 जिलों में कोल्ड-डे और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट

हिमालय से आ रही बर्फीली हवाओं ने बिहार में ठंड का प्रकोप और बढ़ा दिया है। पूरे प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड महसूस की जा रही है

Bihar me thandh

हिमालय से आ रही बर्फीली हवाओं ने बिहार में ठंड का प्रकोप और बढ़ा दिया है। पूरे प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड महसूस की जा रही है। पछुआ हवाओं के प्रभाव से राज्य के 16 जिलों का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच चुका है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शनिवार को बिहार के 32 जिलों में कोल्ड-डे और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार पटना, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण समेत कई जिलों में सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया रहेगा। कोहरे की वजह से विजिबिलिटी घटकर महज 10 मीटर के आसपास रहने की संभावना जताई गई है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले एक सप्ताह तक प्रदेश को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। ठंडी हवाओं के चलते दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे दिन में भी सर्दी का एहसास बना हुआ है।

शुक्रवार को छपरा में इस साल की पहली शीतलहर दर्ज की गई, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 5.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं भागलपुर जिले का सबौर इलाका 5 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ बिहार का सबसे ठंडा स्थान रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी पटना में शुक्रवार को पूरा दिन ‘कोल्ड डे’ की स्थिति बनी रही। बर्फीली हवाओं के कारण लोग ठिठुरते नजर आए। पटना का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ठंड को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। बढ़ती ठंड ने साफ संकेत दे दिया है कि बिहार में सर्दी अभी और कहर बरपाने

 वाली है।

Trending News

पुलिस में पदोन्नति का जश्न, एसपी ने वर्दी पर सजाए स्टार
पुलिस में पदोन्नति का जश्न, एसपी ने वर्दी पर सजाए स्टार
Sep 04, 2026, 9:59:00 AM
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप: रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप: रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
Sep 04, 2026, 9:51:00 AM
भोरे में सरकारी अस्पताल के कर्मी ने ही खोल दिया अस्पताल के खिलाफ मोर्चा
भोरे में सरकारी अस्पताल के कर्मी ने ही खोल दिया अस्पताल के खिलाफ मोर्चा
Sep 04, 2026, 9:43:00 AM
औरंगाबाद में बडा हादसा, मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दबे, एक की मौत
औरंगाबाद में बडा हादसा, मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दबे, एक की मौत
Sep 04, 2026, 9:27:00 AM
राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में अत्याधुनिक ICU कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण
राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में अत्याधुनिक ICU कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण
Sep 04, 2026, 9:18:00 AM
अदालत परिसर से फरार हुआ कैदी, स्थानीय लोगों ने पकडा
अदालत परिसर से फरार हुआ कैदी, स्थानीय लोगों ने पकडा
Sep 04, 2026, 8:45:00 AM
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM