बिहार में ठंड का कहर: 36 जिलों में कोल्ड-डे, गयाजी में पारा 4.5°C तक गिरा

बिहार में इस समय ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिन-रात लगातार पछुआ हवा चल रही है, जो सीधे जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से बर्फीली ठंडक लेकर आ रही है।

Thandh

बिहार में इस समय ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। दिन-रात लगातार पछुआ हवा चल रही है, जो सीधे जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश से बर्फीली ठंडक लेकर आ रही है। इसका असर यह है कि पूरे प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड महसूस की जा रही है। हालात ऐसे हैं कि सुबह 10 बजे तक अधिकांश इलाकों में घना कुहासा छाया रहता है और धूप देर से निकल रही है। कई जगहों पर धूप निकलने के बावजूद ठंड और कनकनी इतनी ज्यादा है कि धूप भी बेअसर साबित हो रही है।


गुरुवार को दक्षिण-पश्चिम बिहार में शीतलहर जैसी स्थिति बन गई। पटना सहित 36 जिलों में कोल्ड-डे दर्ज किया गया, जबकि दरभंगा में भीषण कोल्ड-डे की स्थिति रही। पछुआ हवा के चलते तापमान में भारी गिरावट देखी गई है। प्रदेश के 15 जिलों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। वहीं, गयाजी शहर प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां न्यूनतम तापमान मात्र 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी शुक्रवार को बिहार में कोल्ड-डे का अलर्ट जारी किया है। इसमें 33 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 5 जिलों के लिए यलो अलर्ट घोषित किया गया है। इन जिलों में ठंडी हवा के कारण कनकनी ज्यादा महसूस की जाएगी और घना कोहरा छाए रहने की पूरी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन से चार दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवा लोगों को परेशान करती रहेगी। ठंड का असर स्वास्थ्य पर भी साफ दिखाई दे रहा है। राजधानी पटना में पिछले सात दिनों के दौरान 1000 से ज्यादा बच्चे ठंड से जुड़ी बीमारियों के कारण अस्पताल पहुंचे हैं, जिनमें से तीन बच्चों की मौत की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।

Trending News

पुलिस में पदोन्नति का जश्न, एसपी ने वर्दी पर सजाए स्टार
पुलिस में पदोन्नति का जश्न, एसपी ने वर्दी पर सजाए स्टार
Sep 04, 2026, 9:59:00 AM
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप: रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप: रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
Sep 04, 2026, 9:51:00 AM
भोरे में सरकारी अस्पताल के कर्मी ने ही खोल दिया अस्पताल के खिलाफ मोर्चा
भोरे में सरकारी अस्पताल के कर्मी ने ही खोल दिया अस्पताल के खिलाफ मोर्चा
Sep 04, 2026, 9:43:00 AM
औरंगाबाद में बडा हादसा, मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दबे, एक की मौत
औरंगाबाद में बडा हादसा, मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दबे, एक की मौत
Sep 04, 2026, 9:27:00 AM
राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में अत्याधुनिक ICU कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण
राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में अत्याधुनिक ICU कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण
Sep 04, 2026, 9:18:00 AM
अदालत परिसर से फरार हुआ कैदी, स्थानीय लोगों ने पकडा
अदालत परिसर से फरार हुआ कैदी, स्थानीय लोगों ने पकडा
Sep 04, 2026, 8:45:00 AM
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM