बिहार में ठंड का सितम जारी, पहाड़ों की बर्फबारी से बढ़ेगी कनकनी, 7 जिलों में पारा 8 डिग्री से नीचे

पटना समेत बिहार के कई जिलों में आज धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन ठंड से पूरी तरह निजात अभी नहीं मिलने वाली है।

Thandh

पटना समेत बिहार के कई जिलों में आज धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन ठंड से पूरी तरह निजात अभी नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि जनवरी के आखिरी हफ्ते तक प्रदेश में ठंड का असर बना रहेगा। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी का सीधा असर बिहार के मौसम पर पड़ रहा है, जिससे कनकनी बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, पटना, बेगूसराय समेत राज्य के 9 जिलों में धुंध देखने को मिलेगी। पछुआ हवा के चलने से ठंड और बढ़ सकती है। वहीं, अन्य जिलों में सुबह के समय कुहासा छाया रहेगा, हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप निकलने से हल्की राहत मिलने की उम्मीद है।

राज्य के 7 जिलों में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों में 14 जिलों का तापमान 10 डिग्री से कम रहा। भागलपुर का सबौर 6.2 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा, जबकि नालंदा में 7.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 21 जनवरी को 4 से 5 जिलों में घना कुहासा देखने को मिल सकता है। इसके बाद अगले 6 दिनों तक ठंड सामान्य स्तर पर बनी रहेगी। हालांकि, इस दौरान तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है।

20 और 21 जनवरी के बाद उत्तर-पश्चिम दिशा से ठंडी और शुष्क हवाएं तेज हो सकती हैं। इन हवाओं के सक्रिय होते ही न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट दर्ज की जा सकती है।

राजधानी पटना की बात करें तो आज सुबह और देर रात कुहासा छाया रहेगा। न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 से 24 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। फिलहाल राजधानी में ठंड का असर सामान्य बना हुआ है और दिन में धूप निकलने से कनकनी में कमी महसूस की जा रही है।

Trending News

 रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक
रांची में महाधरना, नाला प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में हुई अहम बैठक
Sep 04, 2026, 3:28:00 PM
 मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
मनईटांड में एक माह से टेंट में चल रहा कथित जुआ अड्डा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Sep 04, 2026, 3:12:00 PM
हिंसक झड़प, महिला समेत कई घायल, डायन बताकर मारपीट और लूटपाट का आरोप
हिंसक झड़प, महिला समेत कई घायल, डायन बताकर मारपीट और लूटपाट का आरोप
Sep 04, 2026, 2:53:00 PM
'लालू यादव की वजह से बिहार को दशकों तक खामियाजा भुगतना पड़ा' जदयू का 'नीतीश संवाद' अन्याय का हिसाब अब जनता...
'लालू यादव की वजह से बिहार को दशकों तक खामियाजा भुगतना पड़ा' जदयू का 'नीतीश संवाद' अन्याय का हिसाब अब जनता...
Sep 04, 2026, 2:36:00 PM
राधे-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राधे-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sep 04, 2026, 2:13:00 PM
इस्लामिया हाई स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
इस्लामिया हाई स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Sep 04, 2026, 2:01:00 PM
 अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
Sep 04, 2026, 1:29:00 PM
 बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Sep 04, 2026, 1:17:00 PM
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
Sep 04, 2026, 1:04:00 PM
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
Sep 04, 2026, 12:48:00 PM