चिराग बोले- जीत के बाद नेता चुनेंगे, मुख्यमंत्री तय करने की यही प्रक्रिया

बिहार चुनाव का माहौल अब और गर्म होता जा रहा है। NDA में जहां सीट शेयरिंग पूरी हो चुकी है और उम्मीदवार मैदान में उतर चुके हैं, वहीं अब गठबंधन में CM फेस को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।

चिराग पासवान

बिहार चुनाव का माहौल अब और गर्म होता जा रहा है। NDA में जहां सीट शेयरिंग पूरी हो चुकी है और उम्मीदवार मैदान में उतर चुके हैं, वहीं अब गठबंधन में CM फेस को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि "नीतीश कुमार पर न सिर्फ बीजेपी, बल्कि बिहार की जनता का भी पूरा भरोसा है। NDA की जीत के बाद मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला विधायक दल करेगा।"अमित शाह के इस बयान के बाद सियासी हलचल तेज हो गई।

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शाह के बयान का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि "अमित शाह ने सामान्य प्रक्रिया की बात की है। चुनाव के बाद गठबंधन में मुख्यमंत्री चुनने का यही तरीका होता है। हमारा पांच दलों का गठबंधन है, और जितने विधायक जीतकर आएंगे, वही अपना नेता तय करेंगे।"

चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री चुनने की प्रक्रिया का सम्मान जरूरी है।

वहीं, HAM प्रमुख जीतन राम मांझी ने थोड़ा अलग सुर अपनाया। मांझी का कहना है कि “चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के चेहरे को तय कर लेना चाहिए था। ताकि जनता के बीच कोई दुविधा न रहे।”

हालांकि मांझी ने यह भी जोड़ा कि NDA में सबकुछ सहज तरीके से तय हुआ है—चाहे सीट बंटवारा हो या उम्मीदवारों का चयन। उन्होंने विश्वास जताया कि NDA ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, “हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। हमारा किसी भी घटक दल से कोई विवाद नहीं है। इस बार हम सही मायने में 14 नवंबर को दीवाली मनाएंगे।”

इधर, जहां NDA में एकता का प्रदर्शन दिख रहा है, वहीं महागठबंधन में सीट शेयरिंग पर अब तक सहमति नहीं बन सकी है। पहले चरण का नामांकन खत्म हो चुका है, लेकिन कई सीटों पर गठबंधन के घटक दल एक-दूसरे के खिलाफ मैदान में हैं।




Trending News

बाजार में आया रेडमी का नया 5G फोन, इसमें है बड़ी बैटरी बैकअप
बाजार में आया रेडमी का नया 5G फोन, इसमें है बड़ी बैटरी बैकअप
Sep 03, 2026, 12:37:00 PM
30 वर्ष से अधिक आयु के करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य : निशांत
30 वर्ष से अधिक आयु के करीब छह करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य : निशांत
Sep 03, 2026, 12:16:00 PM
प्रखंड स्तर तक मजबूत होगी कांग्रेस, इस शहर में लगेगा प्रशिक्षण शिविर
प्रखंड स्तर तक मजबूत होगी कांग्रेस, इस शहर में लगेगा प्रशिक्षण शिविर
Sep 03, 2026, 11:24:00 AM
रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest
रजत पट पर छायी राजधानी की लोककथा, चर्चा में आयी फिल्म The Vvaan: Force of the Forest
Sep 03, 2026, 9:55:00 AM
लगातार हो रही बारिश बनी आफत, नदियों में आया उफान, लोगों में दहशत
लगातार हो रही बारिश बनी आफत, नदियों में आया उफान, लोगों में दहशत
Sep 03, 2026, 9:40:00 AM
नदी में बढ़ते पानी को देखकर किनारे बसे लोग भयभीत, कर रहे रतजगा
नदी में बढ़ते पानी को देखकर किनारे बसे लोग भयभीत, कर रहे रतजगा
Sep 03, 2026, 9:33:00 AM
नाबालिग विक्षिप्त से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
नाबालिग विक्षिप्त से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Sep 03, 2026, 9:14:00 AM
मुखिया पति पर फायरिंग का आरोप, उप मुखिया और वार्ड सदस्य को लगी गोली, दोनों की हालत गंभीर
मुखिया पति पर फायरिंग का आरोप, उप मुखिया और वार्ड सदस्य को लगी गोली, दोनों की हालत गंभीर
Sep 03, 2026, 9:11:00 AM
खेतों के बीच स्कूल, कच्चे रास्ते से गुजरते नन्हे बच्चे, बिजली भी सुविधा नहीं
खेतों के बीच स्कूल, कच्चे रास्ते से गुजरते नन्हे बच्चे, बिजली भी सुविधा नहीं
Sep 03, 2026, 8:59:00 AM
बारिश को लेकर डीसी का शहरी क्षेत्र में निरीक्षण, सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर सख्ती
बारिश को लेकर डीसी का शहरी क्षेत्र में निरीक्षण, सिटी सेंटर में अतिक्रमण पर सख्ती
Sep 03, 2026, 8:50:00 AM