औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए CM नीतीश की अहम समीक्षा बैठक, निवेश बढ़ाने पर खास जोर

औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए CM नीतीश की अहम समीक्षा बैठक, निवेश बढ़ाने पर खास जोर

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज उद्योग विभाग की विस्तृत समीक्षा कर रहे हैं। यह बैठक 1 अणे मार्ग स्थित सीएम आवास परिसर में सुबह 11 बजे से शुरू हुई, जिसमें राज्य के औद्योगिक ढांचे को मजबूत बनाने से जुड़े सभी अहम पहलुओं पर चर्चा जारी है। समीक्षा के दौरान राज्य में मौजूद उद्योगों की स्थिति, निवेश बढ़ाने के उपाय, लंबित परियोजनाओं की रफ्तार और भविष्य की औद्योगिक रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श किया जा रहा है।

बैठक में उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल, विभाग के प्रधान सचिव, अन्य वरिष्ठ अधिकारी और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी शामिल हैं। सरकार का मुख्य उद्देश्य यह समझना है कि हाल के वर्षों में किन क्षेत्रों में उद्योग स्थापित हुए, किस सेक्टर में आगे निवेश की संभावना है, कौन-सी परियोजनाएं धीमी हैं और उन्हें तेज करने के लिए क्या कदम जरूरी हैं।

बैठक के प्रमुख मुद्दे

  • राज्य में चल रही औद्योगिक योजनाओं की प्रगति

  • बिहार में नए निवेश को आकर्षित करने की रणनीतियाँ

  • MSME क्षेत्र को मजबूत बनाने की पहल

  • औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा

  • रोजगार बढ़ाने वाली परियोजनाओं का मूल्यांकन

  • नई औद्योगिक नीति के प्रारूप पर शुरुआती चर्चा

  • सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि उद्योग स्थापना से जुड़े प्रक्रियाओं को सरल किया जाए, मंजूरी में हो रही देरी को समाप्त किया जाए और निवेशकों को अधिक सुविधाजनक माहौल प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

    पिछले कुछ महीनों में राज्य सरकार लगातार विभागीय समीक्षा बैठकों के माध्यम से शासन और विकास कार्यों में तेजी लाने की कोशिश कर रही है। उद्योग विभाग की यह बैठक उसी प्रयास का महत्वपूर्ण भाग मानी जा रही है। उम्मीद है कि बैठक के बाद सरकार कुछ महत्वपूर्ण निर्णयों या घोषणाओं को सार्वजनिक कर सकती है।

    Trending News

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
    पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
    Sep 03, 2026, 5:24:00 PM
    कुछ घंटों की बारिश ने खोले विकास के दावे, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में डूबे सड़क
    कुछ घंटों की बारिश ने खोले विकास के दावे, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में डूबे सड़क
    Sep 03, 2026, 5:10:00 PM
    डीसी की पहल से बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी
    डीसी की पहल से बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी
    Sep 03, 2026, 4:54:00 PM
    धनबाद सदर अस्पताल में AI तकनीक से आधुनिक स्वास्थ्य जांच, महज 5 मिनट में रिपोर्ट और सलाह
    धनबाद सदर अस्पताल में AI तकनीक से आधुनिक स्वास्थ्य जांच, महज 5 मिनट में रिपोर्ट और सलाह
    Sep 03, 2026, 4:44:00 PM
    कटिहार से अंबाला जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, कटकर हुई मौत
    कटिहार से अंबाला जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, कटकर हुई मौत
    Sep 03, 2026, 3:49:00 PM
    पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
    पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
    Sep 03, 2026, 3:33:00 PM
    मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
    मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
    Sep 03, 2026, 2:38:00 PM
    स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
    स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
    Sep 03, 2026, 2:13:00 PM
    गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
    गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
    Sep 03, 2026, 1:48:00 PM
    भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
    भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
    Sep 03, 2026, 1:41:00 PM