छुट्टी के विवाद में बैंक मैनेजर की हत्या, गार्ड ने सीने में मारी गोली, CCTV में कैद हुआ फरार होना

पटना के रहने वाले पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक शर्मा की उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली चलाने का आरोप बैंक के गार्ड रवींद्र हुड्डा पर है।

गोली मारकर हत्या

पटना के रहने वाले पंजाब एंड सिंध बैंक के मैनेजर अभिषेक शर्मा की उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात का आरोप बैंक के ही गार्ड रवींद्र हुड्डा पर लगा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि गार्ड रवींद्र हुड्डा कई दिनों से मैनेजर अभिषेक शर्मा से छुट्टी की मांग कर रहा था। लेकिन छुट्टी नहीं मिलने से वह नाराज चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी गार्ड ने अपनी राइफल से बैंक मैनेजर के सीने में गोली मार दी।

गोली लगते ही अभिषेक शर्मा जमीन पर गिर पड़े। बैंक के अंदर अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी और ग्राहक दहशत में इधर-उधर भागने लगे। इस दौरान आरोपी गार्ड रवींद्र हुड्डा अपने एक साथी के साथ मौके से फरार हो गया।

बैंक कर्मचारियों ने तुरंत घायल मैनेजर को बचाने की कोशिश की। आनन-फानन में उन्हें बाइक से अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

यह पूरी घटना गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के बलराम नगर इलाके की बताई जा रही है। इस बीच घटना से जुड़ा बैंक गेट का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में आरोपी गार्ड अपने साथी के साथ राइफल लेकर भागता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं कुछ मिनट बाद बैंक कर्मचारी घायल मैनेजर को उठाकर बाहर ले जाते नजर आते हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

Trending News

 मानव तस्करी से जुड़े मामले में गोपालगंज में NIA का छापा, 7 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज
मानव तस्करी से जुड़े मामले में गोपालगंज में NIA का छापा, 7 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज
Aug 25, 2026, 12:40:00 PM
 गोपालगंज में बड़ा पुलिस फेरबदल, SP ने 13 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला, 24 घंटे में योगदान का निर्देश
गोपालगंज में बड़ा पुलिस फेरबदल, SP ने 13 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला, 24 घंटे में योगदान का निर्देश
Aug 25, 2026, 12:23:00 PM
पटना में छात्रों का भारी बवाल, जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे निकले, सीएम आवास का करेंगे घेराव
पटना में छात्रों का भारी बवाल, जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे निकले, सीएम आवास का करेंगे घेराव
Aug 25, 2026, 12:00:00 PM
MMDR बिल से झारखंड को हर साल 14 हजार करोड़ का नुकसान,  राजेश ठाकुर बोले-भाजपा के कई नेता कांग्रेस के साथ
MMDR बिल से झारखंड को हर साल 14 हजार करोड़ का नुकसान, राजेश ठाकुर बोले-भाजपा के कई नेता कांग्रेस के साथ
Aug 25, 2026, 11:37:00 AM
सऊदी अरब में शिक्षिका, गोपालगंज के स्कूल में बनती रही हाजिरी, बिहार में चौंकाने वाली कहानी
सऊदी अरब में शिक्षिका, गोपालगंज के स्कूल में बनती रही हाजिरी, बिहार में चौंकाने वाली कहानी
Aug 25, 2026, 11:20:00 AM
आइ फोन 18 प्रो: ज्यादा दाम पर हो सकता है लॉन्च
आइ फोन 18 प्रो: ज्यादा दाम पर हो सकता है लॉन्च
Aug 25, 2026, 11:18:00 AM
भाई ने अपने ही भाई और भाभी की कर दी हत्या, साक्ष्य छुपाने के लिए किया केमिकल का इस्तेमाल
भाई ने अपने ही भाई और भाभी की कर दी हत्या, साक्ष्य छुपाने के लिए किया केमिकल का इस्तेमाल
Aug 25, 2026, 11:10:00 AM
गोरखपुर रेलखंड पर कार्य से कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर व आम्रपाली एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेंगी
गोरखपुर रेलखंड पर कार्य से कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, पूर्णिया कोर्ट-अमृतसर व आम्रपाली एक्सप्रेस बदले मार्ग से चलेंगी
Aug 25, 2026, 10:52:00 AM
'बिजली बिल में राहत और पर्यावरण संरक्षण के लिए सोलर ऊर्जा को बढ़ावा जरूरी', 78 हजार तक सब्सिडी
'बिजली बिल में राहत और पर्यावरण संरक्षण के लिए सोलर ऊर्जा को बढ़ावा जरूरी', 78 हजार तक सब्सिडी
Aug 25, 2026, 10:38:00 AM
 मौत के साये में पढ़ाई, क्या हादसे का इंतजार कर रहा है शिक्षा विभाग ? दहशत में बच्चे, चिंतित अभिभावक
मौत के साये में पढ़ाई, क्या हादसे का इंतजार कर रहा है शिक्षा विभाग ? दहशत में बच्चे, चिंतित अभिभावक
Aug 25, 2026, 10:31:00 AM