पटना में NEET छात्रा की मौत पर बवाल, मृतका के शव को लेकर सड़क पर उतरे परिजन, पुलिस ने लाठीचार्ज कर हटाया

पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल में रविवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा अपने कमरे में बेहोशी की हालत में मिली।

Maut

पटना के चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल में रविवार देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा अपने कमरे में बेहोशी की हालत में मिली। हॉस्टल स्टाफ ने तुरंत दरवाजा तोड़कर छात्रा को बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामले के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। मृतका के पिता का कहना है कि उनकी बेटी के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे, जिससे उन्हें आशंका है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है। पिता के आवेदन पर चित्रगुप्त नगर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतका के मामा और चाचा ने भी रेप के बाद हत्या की आशंका जताई है।

इधर देर शाम परिजन छात्रा के शव को लेकर कारगिल चौक पहुंचे और जमकर प्रदर्शन किया। देखते ही देखते वहां भारी भीड़ जमा हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बैरिकेडिंग करनी पड़ी। गांधी मैदान, कदमकुंआ, जक्कनपुर, पीरबहोर समेत पांच थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। हालात बिगड़ने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को हटाना पड़ा।

मामले पर ASP सदर अभिनव कुमार ने बताया कि छात्रा 5 जनवरी को घर से लौटकर हॉस्टल आई थी। 6 जनवरी को उसने अन्य छात्राओं के साथ खाना खाया और अपने कमरे में चली गई। इसके बाद वह बाहर नहीं निकली। जब काफी देर तक कोई हलचल नहीं हुई तो हॉस्टल कर्मियों ने दरवाजा तोड़कर उसे बेहोशी की हालत में पाया।

ASP ने बताया कि अस्पताल में गायनेकोलॉजिस्ट की शुरुआती जांच में प्राइवेट पार्ट पर किसी तरह की चोट के निशान नहीं मिले हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की गहन जांच की जा रही है।

मृतका के मामा ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद हॉस्टल संचालक ने पैसे का ऑफर देकर मामले को दबाने की कोशिश की। इस आरोप के बाद मामला और भी गंभीर हो गया है।

ASP सदर अभिनव कुमार ने बताया कि, युवती के मोबाइल को जब्त कर उसकी जांच की गई है। मोबाइल पर नींद की गोली कैसे जानलेवा है। नींद की गोली अधिक लेने से यानी ओवरडोज से कैसे आदमी की मौत होती है? जैसे वीडियो कंटेंट सर्च कर के देखे गए हैं। कमरे से नींद की गोली भी बरामद हुई है।

ASP सदर अभिनव कुमार के मुताबिक, युवती नींद की गोली कब से ले रही थी? किस दुकान से खरीदी थी? इसकी भी जांच होगी। पुलिस पूरी घटना को लेकर पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है।

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM