बिहार पुलिस होगी हाईटेक, 24.50 करोड़ में खरीदे जाएंगे 50 ड्रोन, 10 किमी तक होगी निगरानी

बिहार पुलिस अब ड्रोन से लैस होगी। इसके लिए 50 ड्रोन खरीदे जाएंगे। गृह विभाग ने 24.50 करोड़ रुपए की स्वीकृति दे दी है। ये सभी ड्रोन एएनपीआर (ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकार्डर) टेक्नोलॉजी से लैस होंगे

बिहार पुलिस की होगी ड्रोन से निगरानी

बिहार में पुलिसिंग को हाईटेक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब बिहार पुलिस जल्द ही ड्रोन से लैस होने जा रही है। राज्य सरकार ने इसके लिए 50 अत्याधुनिक ड्रोन खरीदने की मंजूरी दे दी है।

Bihar Home Department ने ड्रोन खरीद के लिए 24 करोड़ 50 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। ये सभी ड्रोन एएनपीआर यानी ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉर्डर टेक्नोलॉजी से लैस होंगे। इस तकनीक की मदद से सड़कों पर चलने वाले वाहनों की नंबर प्लेट को आसानी से स्कैन किया जा सकेगा और संदिग्ध वाहनों की पहचान तुरंत की जा सकेगी।

ड्रोन पुलिसिंग लागू करने के साथ ही बिहार देश का पांचवां राज्य बन जाएगा। इससे पहले Kerala, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और गुजरात में ड्रोन पुलिसिंग की शुरुआत हो चुकी है।

पुलिस आधुनिकीकरण योजना के तहत इन ड्रोन को खरीदा जा रहा है। इन ड्रोन की खासियत यह है कि ये करीब 45 मिनट तक लगातार हवा में उड़ान भर सकते हैं। इसके अलावा ये 100 मीटर की ऊंचाई से करीब 10 किलोमीटर के दायरे में निगरानी करने में सक्षम होंगे। इससे भीड़भाड़ वाले इलाकों, बड़े आयोजनों और संवेदनशील जगहों पर निगरानी करना आसान हो जाएगा।

राज्य के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि ड्रोन तकनीक के इस्तेमाल से पुलिस की निगरानी क्षमता और कार्रवाई दोनों मजबूत होंगी। इससे अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखने और संभावित खतरों की पहचान करने में भी काफी मदद मिलेगी।

दरअसल, इस फैसले से पहले बिहार पुलिस की टीम ने करीब तीन महीने पहले अन्य राज्यों में जाकर ड्रोन पुलिसिंग की व्यवस्था का अध्ययन किया था। टीम ने यूपी, गुजरात, तमिलनाडु और केरल में जाकर यह देखा कि वहां ड्रोन का इस्तेमाल कैसे किया जा रहा है।

स्टडी के बाद बिहार पुलिस ने 50 ड्रोन खरीदने का फैसला लिया और पिछले महीने इसका प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा गया था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। माना जा रहा है कि ड्रोन आने के बाद बिहार में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने में बड़ी मदद मिलेगी।

Trending News

IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM