बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 4 IPS समेत 6 अधिकारियों का ट्रांसफर, कई जिलों के SP बदले गए

बिहार पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है. गृह विभाग ने चार आईपीएस और दो डीएसपी समेत कुल छह पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है.

बिहार

बिहार पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है. गृह विभाग ने चार आईपीएस और दो डीएसपी समेत कुल छह पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है. इस फैसले को राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने और प्रशासनिक संतुलन कायम रखने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

जारी आदेश के मुताबिक, लखीसराय और नवगछिया जैसे अहम जिलों में पुलिस नेतृत्व बदला गया है. आईपीएस प्रेरणा कुमार को लखीसराय का नया पुलिस अधीक्षक (SP) बनाया गया है. वहीं, आईपीएस राजेश कुमार को नवगछिया का SP नियुक्त किया गया है. राजेश कुमार इससे पहले मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो में अपनी सेवाएं दे रहे थे. दोनों अधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में पदभार संभालना शुरू कर दिया है.

इसके अलावा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. आईपीएस अवधेश दीक्षित को बिहार पुलिस मुख्यालय में SP (कार्मिक-एक) बनाया गया है. वहीं, आईपीएस अजय कुमार पांडेय को मद्य निषेध एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) का डीआईजी नियुक्त किया गया है. अजय कुमार पांडेय इससे पहले निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में डीआईजी के पद पर तैनात थे

सिर्फ आईपीएस ही नहीं, बल्कि बिहार पुलिस सेवा के अधिकारियों में भी बदलाव किया गया है. राम कृष्णा को कटिहार के साइबर क्राइम डीएसपी पद से हटाकर पटना के बाढ़ में SDPO-1 की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, आनंद कुमार सिंह को बाढ़ SDPO-1 से हटाकर पटना उच्च न्यायालय सुरक्षा में डीएसपी बनाया गया है.

Trending News

IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM