बिहार में 4128 सरकारी नौकरियां, बिहार पुलिस भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर, 1 जून से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड, इस दिन परीक्षा
बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पुलिस में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने 4128 पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित कर दी है।
बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पुलिस में नौकरी करने का सुनहरा अवसर है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने 4128 पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4128 पदों पर भर्ती होने वाली है। अभ्यर्थी 1 जून से आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 1 जून से केंद्रीय चयन पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट https://csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर अथवा आवेदन के दौरान दर्ज मोबाइल नंबर और जन्मतिथि की जानकारी भरनी होगी। मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही के पदों पर भर्ती होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राज्य के विभिन्न विभागों में कुल 4128 पदों को भरा जाएगा। इनमें मद्य निषेध सिपाही के 1603 पद, कक्षपाल के 2417 पद तथा चलंत दस्ता सिपाही के 108 पद शामिल हैं।
परीक्षा का आयोजन 14 जून और 17 जून को किया जाएगा। दोनों दिनों में दो-दो पालियों में परीक्षा होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा बिहार के सभी 38 जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। भर्ती बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच अवश्य कर लें। परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर भी बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं। बीपीएससी द्वारा 1189 पदों पर भर्ती की जाएगी और इसके लिए प्रारंभिक परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित होगी। आयोग के अनुसार, शुक्रवार तक लगभग 3 लाख अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
बता दें कि 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के माध्यम से विभिन्न विभागों में अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। उपलब्ध रिक्तियों में सबसे अधिक 365 पद राजस्व अधिकारी एवं समकक्ष श्रेणी के हैं। इसके अलावा सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के 130 पद, अनुमंडल संरक्षण पदाधिकारी के 101 पद तथा अनुमंडल पदाधिकारी एवं वरीय उपसमाहर्ता के 100 पद शामिल हैं। अन्य विभागों में पदों की संख्या 100 से कम है।
बिहार पुलिस भर्ती को लेकर बड़ी अपडेट
CSBC ने 4128 पदों के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित कर दी है।
अभ्यर्थी 1 जून से आधिकारिक वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।
मद्य निषेध सिपाही, कक्षपाल और चलंत दस्ता सिपाही के पदों पर भर्ती होगी।
भर्ती परीक्षा 14 और 17 जून को दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
राज्य के 38 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि जरूरी होगी।
मद्य निषेध सिपाही के 1603, कक्षपाल के 2417 और चलंत दस्ता सिपाही के 108 पद भरे जाएंगे।
BPSC 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए अब तक 3 लाख आवेदन पहुंच चुके हैं।
1189 पदों वाली BPSC परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी।