बिहार में सरकारी सेवकों के लिए 'डिजिटल लक्ष्मण रेखा' सोच समझ कर करना होगा सोशल मीडिया पोस्ट, नहीं तो...

बिहार के सरकारी गलियारों में अब 'लाइक', 'शेयर' और 'कमेंट' करना महंगा पड़ सकता है। राज्य कैबिनेट ने सरकारी सेवकों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर एक बेहद सख्त और बड़ा फैसला लिया है

बिहार में सरकारी सेवकों के लिए 'डिजिटल लक्ष्मण रेखा' सोच समझ कर करना होगा सोशल मीडिया पोस्ट, नहीं तो...
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Jan 30, 2026, 1:19:00 PM

बिहार के सरकारी गलियारों में अब 'लाइक', 'शेयर' और 'कमेंट' करना महंगा पड़ सकता है। राज्य कैबिनेट ने सरकारी सेवकों के लिए सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर एक बेहद सख्त और बड़ा फैसला लिया है। अगर आप बिहार सरकार के कर्मचारी हैं, तो अब आपका एक गलत पोस्ट आपकी नौकरी पर भारी पड़ सकता है।

अक्सर देखा जाता है कि कर्मचारी दफ्तरों में रील बनाते हैं या लाइव स्ट्रीमिंग करते हैं। अब इस पर पूरी तरह लगाम लगा दी गई है।

कार्यस्थल से लाइव स्ट्रीमिंग करना या वीडियो बनाना दंडनीय अपराध होगा।

किसी भी आधिकारिक दस्तावेज, फाइल या गोपनीय चर्चा को सार्वजनिक करना नियमों का सीधा उल्लंघन है।

वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अपशब्द कहना या विरोधात्मक पोस्ट डालना अब सीधे सस्पेंशन या विभागीय कार्रवाई का कारण बनेगा।

सरकार का मानना है कि सोशल मीडिया के दुरुपयोग से सरकारी छवि धूमिल होती है और प्रशासनिक कार्यों में बाधा आती है। अब बिहार के अधिकारियों और कर्मचारियों को 'डिजिटल अनुशासन' के दायरे में रहना होगा। यह फैसला उन सभी के लिए एक बड़ी चेतावनी है जो सोशल मीडिया को अपनी व्यक्तिगत राय और सरकारी काम के बीच की दीवार नहीं मानते थे।

सरकारी सेवकों को निर्देश दिया गया है कि वे सरकारी नीतियों, निर्णयों या सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालय के आदेशों पर सोशल मीडिया में व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करेंगे. वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अपशब्द या विरोधात्मक पोस्ट करना भी दंडनीय होगा.

Trending News

रॉयल्टी चालान पर बवाल, धनबाद में 40 टेंडरों का सामूहिक बहिष्कार
रॉयल्टी चालान पर बवाल, धनबाद में 40 टेंडरों का सामूहिक बहिष्कार
Jul 18, 2026, 4:18:00 PM
शिकायत के बाद भी बेखौफ आरोपी! नाबालिग ने लगाई न्याय की गुहार
शिकायत के बाद भी बेखौफ आरोपी! नाबालिग ने लगाई न्याय की गुहार
Jul 18, 2026, 4:02:00 PM
राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जारी की प्रदेश पदाधिकारी की सूची, कई प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी हुए मनोनीत
राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने जारी की प्रदेश पदाधिकारी की सूची, कई प्रकोष्ठों के अध्यक्ष भी हुए मनोनीत
Jul 18, 2026, 3:39:00 PM
13 फल, 13 फूल और 13 मिष्ठान... विशेष विधान से हुई मां बिपद्तारिणी की पूजा
13 फल, 13 फूल और 13 मिष्ठान... विशेष विधान से हुई मां बिपद्तारिणी की पूजा
Jul 18, 2026, 3:33:00 PM
फेसबुक से दोस्ती फिर शादी, अब दरोगा पर प्रताड़ना का आरोप, युवती ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
फेसबुक से दोस्ती फिर शादी, अब दरोगा पर प्रताड़ना का आरोप, युवती ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
Jul 18, 2026, 3:25:00 PM
ऑपरेशन मुस्कान लाया चेहरे पर खुशियां, 26 लोगों को वापस मिले उनके खोए मोबाइल
ऑपरेशन मुस्कान लाया चेहरे पर खुशियां, 26 लोगों को वापस मिले उनके खोए मोबाइल
Jul 18, 2026, 3:08:00 PM
ग्रामीण टैक्स पर बरसे सुधाकर सिंह, बोले, अमीर लोगों के बैंक लोन को माफी और ग्रामीणों पर टैक्स का बोझ
ग्रामीण टैक्स पर बरसे सुधाकर सिंह, बोले, अमीर लोगों के बैंक लोन को माफी और ग्रामीणों पर टैक्स का बोझ
Jul 18, 2026, 3:02:00 PM
बिहार में पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद बदलेगी पूरी तस्वीर !
बिहार में पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद बदलेगी पूरी तस्वीर !
Jul 18, 2026, 2:38:00 PM
राज्य सरकार की अहम पहल, एससी-एसटी आवासीय विद्यालयों की होगी 24 घंटे निगरानी
राज्य सरकार की अहम पहल, एससी-एसटी आवासीय विद्यालयों की होगी 24 घंटे निगरानी
Jul 18, 2026, 2:09:00 PM
मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
मंदिर में शादी, अगली सुबह जेवर-नकदी लेकर फरार हुई 'दुल्हन', पुलिस जांच में जुटी
Jul 18, 2026, 1:53:00 PM