बिहार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी, अब स्वरोजगार के लिए मिलेगा सस्ता ऋण

बिहार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी, अब स्वरोजगार के लिए मिलेगा सस्ता ऋण

बिहार में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी, अब स्वरोजगार के लिए मिलेगा सस्ता ऋण
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 16, 2026, 12:28:00 PM

बिहार सरकार महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य के सहकारिता विभाग ने महिलाओं को सहकारी बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने के उद्देश्य से दो नई वित्तीय योजनाएं शुरू करने की घोषणा की है। इन योजनाओं के तहत महिलाओं को कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, वहीं ब्याज में अतिरिक्त राहत देकर उन्हें स्वरोजगार और छोटे व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने राज्य सहकारी बैंक और जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बैंकिंग योजनाओं की पहुंच गांव-गांव तक सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गोल्ड लोन, बीमा सेवाएं और अन्य वित्तीय सुविधाओं की जानकारी महिलाओं तक प्रभावी ढंग से पहुंचनी चाहिए, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं औपचारिक बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ सकें।

बैठक में बैंकों के बढ़ते गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) मामलों पर भी गंभीर चर्चा हुई। मंत्री ने ऋण वसूली प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए और कहा कि जो लोग बैंक से कर्ज लेने के बाद जानबूझकर भुगतान नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। अधिकारियों को ऐसे मामलों में प्राथमिकी दर्ज कराने तक की तैयारी रखने को कहा गया।

सरकार की प्राथमिकता महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों (SHG) और संयुक्त देयता समूहों (JLG) को मजबूत करना भी है। इसके तहत इन समूहों को अधिक ऋण उपलब्ध कराने की योजना बनाई जा रही है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं छोटे उद्योग, घरेलू कारोबार और अन्य स्वरोजगार गतिविधियों को शुरू कर सकें। सरकार का मानना है कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी और महिलाओं की आय में वृद्धि होगी।

इससे पहले राज्य सरकार मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता दे चुकी है। उस योजना के तहत लाभार्थियों को 10 हजार रुपये तक की मदद दी गई थी। अब सरकार इस सहायता को और बढ़ाते हुए महिलाओं को दो लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की तैयारी में है, जिससे वे बड़े स्तर पर अपना व्यवसाय शुरू कर सकें।

Trending News

730 करोड़ के टैक्स घोटाले में बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
730 करोड़ के टैक्स घोटाले में बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला
Jul 22, 2026, 12:25:00 PM
पुलिस और छात्र आमने-सामने, राजभवन मार्च करने निकले छात्रों पर  वाटर कैनन और लाठीचार्ज
पुलिस और छात्र आमने-सामने, राजभवन मार्च करने निकले छात्रों पर वाटर कैनन और लाठीचार्ज
Jul 22, 2026, 12:22:00 PM
राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, नए CEO और 3 ट्रस्टियों पर लग सकती है मुहर
राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक, नए CEO और 3 ट्रस्टियों पर लग सकती है मुहर
Jul 22, 2026, 12:13:00 PM
डॉक्टर पर हमले के विरोध में गोपालगंज सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप, मरीज रहे परेशान
डॉक्टर पर हमले के विरोध में गोपालगंज सदर अस्पताल में ओपीडी सेवा ठप, मरीज रहे परेशान
Jul 22, 2026, 12:10:00 PM
झारखंड वाणिज्य कर विभाग में प्रमोशन की बंपर सौगात, 72 अधिकारी पदोन्नत
झारखंड वाणिज्य कर विभाग में प्रमोशन की बंपर सौगात, 72 अधिकारी पदोन्नत
Jul 22, 2026, 12:00:00 PM
BJP विधायक ने सदन में दे दी मंत्री दीपक प्रकाश को चुनौती, आप चलें हमारे साथ...कब चलेंगे
BJP विधायक ने सदन में दे दी मंत्री दीपक प्रकाश को चुनौती, आप चलें हमारे साथ...कब चलेंगे
Jul 22, 2026, 11:55:00 AM
चतरा एसपी आवास के सामने हत्या मामला, खैनी मांगने पर मारी थी गोली, घिरे जेडीयू विधायक के बेटे रॉकी यादव
चतरा एसपी आवास के सामने हत्या मामला, खैनी मांगने पर मारी थी गोली, घिरे जेडीयू विधायक के बेटे रॉकी यादव
Jul 22, 2026, 11:33:00 AM
निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते जेई और टेक्नीशियन को रंगे हाथ किया गिरफ्तार
निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते जेई और टेक्नीशियन को रंगे हाथ किया गिरफ्तार
Jul 22, 2026, 11:27:00 AM
ओपीडी सेवा रही बंद, मरीजों को भारी परेशानी, डॉक्टरों ने किया बहिष्कार
ओपीडी सेवा रही बंद, मरीजों को भारी परेशानी, डॉक्टरों ने किया बहिष्कार
Jul 22, 2026, 11:13:00 AM
 लोक भवन पहुंचा JPSC चेयरमैन एल. ख्यांग्ते का इस्तीफा, जल्द जारी होगा स्वीकृति आदेश
लोक भवन पहुंचा JPSC चेयरमैन एल. ख्यांग्ते का इस्तीफा, जल्द जारी होगा स्वीकृति आदेश
Jul 22, 2026, 11:06:00 AM