बिहार में बिड़ला ग्रुप का बड़ा निवेश, सीमेंट-पेंट की 3 फैक्ट्री लगेंगी, 42 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

बिहार में औद्योगिक निवेश को बड़ी रफ्तार मिलने वाली है। बिड़ला ग्रुप राज्य में सीमेंट और पेंट की तीन बड़ी फैक्ट्रियां लगाएगा। इन परियोजनाओं पर लगभग 3,000 करोड़ रुपए का निवेश होगा।

बिहार में बिड़ला ग्रुप का बड़ा निवेश

बिहार में औद्योगिक निवेश को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। देश के प्रमुख औद्योगिक घरानों में से एक बिड़ला ग्रुप राज्य में सीमेंट और पेंट की तीन बड़ी फैक्ट्रियां लगाने जा रहा है। इन परियोजनाओं पर करीब 3,000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा, जिससे राज्य में उद्योग और रोजगार दोनों को बड़ी रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

मिली जानकारी के अनुसार इन परियोजनाओं से करीब 2,200 लोगों को सीधे रोजगार मिलेगा, जबकि 40 हजार से अधिक लोगों को परोक्ष रूप से काम मिलने की संभावना है। यानी कुल मिलाकर लगभग 42 हजार लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिल सकेगा। इससे उन इलाकों के आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी, जहां ये फैक्ट्रियां स्थापित होंगी।

कंपनी बांका जिले के कटोरिया में अल्ट्राटेक सीमेंट की दूसरी यूनिट स्थापित करेगी। इस परियोजना पर लगभग 1,300 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे और इसके लिए 60 एकड़ जमीन पहले ही आवंटित की जा चुकी है। अल्ट्राटेक की पहली यूनिट दनियावां में पहले से संचालित है। इसके अलावा ‘मंगलम’ नाम से एक नई सीमेंट फैक्ट्री भी स्थापित की जाएगी, जिस पर करीब 1,500 करोड़ रुपए का निवेश होगा। खास बात यह है कि यह फैक्ट्री आवासीय परिसर के साथ विकसित की जाएगी और पूरे प्रोजेक्ट में करीब 40 प्रतिशत हिस्सा हरित क्षेत्र के रूप में रखा जाएगा।

इसी के साथ समूह सासाराम में एक पेंट फैक्ट्री लगाने की भी तैयारी कर रहा है। इस फैक्ट्री के जरिए कंपनी की नजर खास तौर पर लोकल मार्केट पर रहेगी। तीनों परियोजनाओं के लिए कुल मिलाकर करीब 150 एकड़ जमीन की जरूरत होगी।

बताया जा रहा है कि बिड़ला ग्रुप के अधिकारियों ने इस संबंध में उद्योग मंत्री और विभागीय अधिकारियों से मुलाकात कर इन परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की है। बिहार में बनने वाला सीमेंट अरब और अफ्रीकी देशों में भी निर्यात किया जाएगा। पहले चरण में नेपाल के तराई क्षेत्र और भूटान में सप्लाई शुरू होगी, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश और झारखंड के बाजारों में भी इसे भेजा जाएगा।

ऐसे में माना जा रहा है कि इन उद्योगों के लगने से न सिर्फ रोजगार बढ़ेगा बल्कि आसपास के इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा फायदा होगा।

Trending News

साहब! खेत से चोरी हो गई 5 लाख की मिट्टी'-कटेया थाने से निराशा मिलने पर SP की चौखट पर पहुंचा फरियादी
साहब! खेत से चोरी हो गई 5 लाख की मिट्टी'-कटेया थाने से निराशा मिलने पर SP की चौखट पर पहुंचा फरियादी
Aug 25, 2026, 9:42:00 PM
30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
Aug 25, 2026, 6:46:00 PM
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
Aug 25, 2026, 6:31:00 PM
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
Aug 25, 2026, 6:10:00 PM
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी,  केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी, केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
Aug 25, 2026, 5:50:00 PM
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
Aug 25, 2026, 5:27:00 PM
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
Aug 25, 2026, 4:39:00 PM
गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 78 फोन सौंपा गया
गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 78 फोन सौंपा गया
Aug 25, 2026, 4:15:00 PM
बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुखिया चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर
बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुखिया चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर
Aug 25, 2026, 3:59:00 PM
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
Aug 25, 2026, 3:45:00 PM