बिहार में कड़ाके की ठंड का कहर: 22 जिलों में कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट, तापमान 3°C तक गिरने के आसार

बिहार इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है। प्रदेश में तेज पछुआ हवाओं के चलते ठंड हाड़ कंपाने वाली हो गई है। रविवार को राजधानी पटना समेत बिहार के अधिकांश हिस्सों में दिनभर घना कोहरा छाया रहा

Bihar me thandh

बिहार इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है। प्रदेश में तेज पछुआ हवाओं के चलते ठंड हाड़ कंपाने वाली हो गई है। रविवार को राजधानी पटना समेत बिहार के अधिकांश हिस्सों में दिनभर घना कोहरा छाया रहा, जिससे ठंड का असर और बढ़ गया। लोगों को सुबह से ही सर्द हवाओं और कम दृश्यता की परेशानी का सामना करना पड़ा।

पटना की बात करें तो सुबह के समय घना कुहासा और बादलों की चादर छाई रही। दोपहर में कुछ समय के लिए हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन उसमें गर्माहट बिल्कुल नहीं थी। महज आधे घंटे के भीतर धूप फिर से बादलों में छिप गई और पूरा शहर ठंड के साये में डूबा रहा। पटना सहित राज्य के अधिकतर हिस्सों में 11 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी पछुआ हवाएं चलती रहीं, जिससे तापमान और गिर गया।

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज यानी सोमवार को बिहार के 22 जिलों के लिए कोल्ड डे और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में दिनभर धूप निकलने की संभावना बेहद कम है और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे जा सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों तक कई जिलों में इसी तरह की स्थिति बनी रह सकती है।

कोहरे का असर यातायात व्यवस्था पर भी साफ दिखाई दे रहा है। पटना जंक्शन से चलने वाली कम से कम 8 ट्रेनें देरी से चल रही हैं, वहीं हवाई सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नए साल तक बिहार में ठंड का प्रकोप जारी रहेगा। न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। खासकर उत्तर और पूर्वी बिहार के जिलों में ठंड का असर ज्यादा देखने को मिलेगा। सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा और दिन में भी धूप कमजोर ही बनी

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM