बिहार का ये फेमस वॉटरफॉल 20 मार्च से हो जाएगा चालू, टूरिस्टों को मिलेगी यह सुविधा

बिहार के मशहूर टूरिस्ट प्लेस में शामिल ककोलत वॉटरफॉल को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपकी ट्रिप और भी खास हो सकती है

ककोलत वॉटरफॉल खुल जाएगा

बिहार के मशहूर टूरिस्ट प्लेस में शामिल ककोलत वॉटरफॉल को लेकर बड़ी खुशखबरी सामने आई है। अगर आप भी गर्मी की छुट्टियों में कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो अब आपकी ट्रिप और भी खास हो सकती है। काफी समय से बंद पड़ा ककोलत वॉटरफॉल अब 20 मार्च से एक बार फिर टूरिस्टों के लिए खोल दिया जाएगा।

हर साल गर्मी के मौसम में यहां लोगों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिलती है। खासकर बिहार ही नहीं, झारखंड और उत्तर प्रदेश से भी बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। ठंडी वादियों का मजा लेने, झरने के पास सुकून के पल बिताने या फिर दोस्तों और परिवार के साथ मस्ती करने के लिए ककोलत वॉटरफॉल लोगों की पहली पसंद बना रहता है। ऐसे में गर्मी की छुट्टियां शुरू होने से पहले ही इसका खुलना टूरिस्टों के लिए राहत भरी खबर है।

हालांकि अभी प्राकृतिक रूप से बहने वाला झरना पूरी तरह चालू नहीं हुआ है, लेकिन यहां बनाए गए आर्टिफिशियल झरने के पास लोग पहुंच रहे हैं और वहां का लुत्फ उठा रहे हैं। ककोलत जलप्रपात के केयरटेकर के मुताबिक, पिछले साल यहां बाढ़ आ गई थी। बाढ़ की वजह से प्राकृतिक झरना, कुंड और आसपास के कई हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसी कारण मरम्मत और व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इसे बंद करना पड़ा था।

अब मरम्मत का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है और 20 मार्च से इसे फिर से टूरिस्टों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही ककोलत वॉटरफॉल के आसपास के होटल और छोटे-बड़े दुकानें भी फिर से चलने लगेंगी, जिससे यहां आने वाले लोगों को ठहरने और खाने-पीने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।।

प्रशासन की ओर से आने वाले टूरिस्टों से अपील भी की गई है कि इस खूबसूरत प्राकृतिक स्थल की स्वच्छता बनाए रखें, ताकि हर कोई यहां आकर बिना किसी परेशानी के प्रकृति की खूबसूरती का आनंद ले सके।

Trending News

IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM