बिहार सरकार के आईएएस-आईपीएस नए साल की छुट्टी मनाने निकले विदेश, अमेरिका बना पसंदीदा डेस्टिनेशन

नए साल का जश्न नजदीक आते ही लोग अलग-अलग तरीके से इसकी तैयारी कर रहे हैं। कोई पार्टी की प्लानिंग में जुटा है तो कोई घूमने की ट्रिप तय कर चुका है। लोग अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से देश और विदेश की यात्राओं की तैयारी कर रहे हैं।

आईएएस-आईपीएस

नए साल का जश्न नजदीक आते ही लोग अलग-अलग तरीके से इसकी तैयारी कर रहे हैं। कोई पार्टी की प्लानिंग में जुटा है तो कोई घूमने की ट्रिप तय कर चुका है। लोग अपनी सुविधा और बजट के हिसाब से देश और विदेश की यात्राओं की तैयारी कर रहे हैं। नए साल को देखते हुए बिहार के कई आईएएस और आईपीएस अधिकारी भी कामकाज से ब्रेक लेकर छुट्टियों पर निकल गए हैं। जानकारी के मुताबिक दिसंबर महीने में करीब 17 अफसरों ने लंबी छुट्टी ली है। इनमें से कई अधिकारी विदेश यात्रा पर हैं, जिनमें ज्यादातर युवा अफसर शामिल हैं। अफसरों के अमेरिका, श्रीलंका और इंडोनेशिया के बाली जैसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन जाने की योजना है। नए साल को सुकून और यादगार बनाने के लिए हर कोई अपनी-अपनी तरह से प्लानिंग करता नजर आ रहा है।

बिहार के अधिकारियों ने क्रिसमस और नए साल के दौरान छुट्टियों को लेकर जो आवेदन दिए हैं, उसके मुताबिक तकरीबन एक दर्जन से ज्यादा अधिकारी नए साल का जश्न  विदेश में मनाएंगे.

हालांकि, विदेश दौरे पर जाने वाले अधिकारियों की यह निजी यात्रा है, लेकिन इसके लिए नियमों के मुताबिक पूरी जानकारी साझा करते हुए छुट्टी के लिए आवेदन दिया है. दिसंबर से लेकर नए साल के जश्न तक बिहार के तकरीबन 16 अधिकारियों ने छुट्टी ली है. इनमें से ज्यादातर विदेशी दौरे पर हैं और न्यू ईयर का का जश्न वही मनाने की तैयारी में हैं.

विदेश दौरे पर जाने वाले अधिकारियों को अमेरिका के अलावा इंडोनेशिया, मलेशिया और श्रीलंका रास आ रहे हैं. नए साल के मौके पर छुट्टी लेने वाले अधिकारियों में आईपीएस से ज्यादा तादाद आईएएस अधिकारियों की है. साल के आखिर और नए साल की शुरुआत के मौके पर जिन अधिकारियों ने छुट्टी के लिए आवेदन दिया, उनमें एक दर्जन ऐसे अधिकारी रहे जो अमेरिका गए. इसके बाद इंडोनेशिया अधिकारियों की दूसरी पसंद बना है. अधिकारियों के टूर प्लान में ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, श्रीलंका, मस्कट और इस्तांबुल जैसी जगहें भी शामिल हैं.

कुछ अधिकारी तो ऐसे भी हैं, जो एक साथ तीन से चार देशों की यात्रा पर निकले हैं. विभागीय सूत्रों के मुताबिक अधिकारियों की पहली पसंद अमेरिका बना है. जिन अधिकारियों ने अमेरिका दौरे पर जाने के लिए छुट्टी ली है, उनमें ग्रामीण विकास विभाग के अपर सचिव आईएएस नंद किशोर शाह का नाम भी शामिल है. नंद किशोर शाह 27 दिन की यात्रा पर अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को जा रहे हैं और वह 4 दिसंबर से ही छुट्टी पर चल रहे हैं. आईएएस जे प्रियदर्शिनी भी अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में 90 दिन रहेंगी.

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM