बिहार दिवस का भव्य समापन आज, फेमस सिंगर पापोन बांधेंगे समा, राज्यपाल होंगे शामिल

बिहार अपना 114वां स्थापना दिवस मना रहा है। पटना के गांधी मैदान में आज कार्यक्रम का तीसरा और आखिरी दिन है।

बिहार दिवस का भव्य समापन आज, फेमस सिंगर पापोन बांधेंगे समा, राज्यपाल होंगे शामिल
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Mar 24, 2026, 8:07:00 AM

बिहार आज अपना 114वां स्थापना दिवस पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मना रहा है। राजधानी गांधी मैदान में चल रहे तीन दिवसीय भव्य कार्यक्रम का आज तीसरा और अंतिम दिन है, जहां समापन समारोह खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इस मौके पर बिहार के राज्यपाल कार्यक्रम का औपचारिक समापन करेंगे।

समापन समारोह को और भी खास बनाने के लिए मशहूर सिंगर पापोन अपनी प्रस्तुति देंगे। पापोन अपनी सूफियाना आवाज और भावपूर्ण गायकी के लिए जाने जाते हैं। उनके गानों की खासियत यह है कि वे सीधे दिल को छूते हैं, और यही वजह है कि आज गांधी मैदान में मौजूद हजारों दर्शक उनके सुरों पर झूमते नजर आएंगे।

वहीं, कला प्रेमियों के लिए श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में एक विशेष आयोजन रखा गया है। यहां प्रसिद्ध कलाकार डॉ. एन. विजायलक्ष्मी भरतनाट्यम की मनमोहक प्रस्तुति देंगी। यह प्रस्तुति दक्षिण भारतीय शास्त्रीय नृत्य शैली की समृद्ध परंपरा, भाव और अभिव्यक्ति को मंच पर जीवंत करेगी, जो दर्शकों के लिए एक अद्भुत अनुभव साबित होगी।

इससे पहले बिहार दिवस के दूसरे दिन बॉलीवुड के लोकप्रिय सिंगर शान ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से समां बांध दिया। उन्होंने अपने कार्यक्रम की शुरुआत फिल्म डॉन के सुपरहिट गाने ‘मैं हूं डॉन’ से की। इसके बाद उन्होंने फना का मशहूर गाना ‘चांद सिफारिश’ गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर गीत पर लोग झूमते और तालियां बजाते नजर आए।

तीनों दिनों में गांधी मैदान में हजारों की भीड़ उमड़ी और आज भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। बिहार दिवस का यह भव्य आयोजन न सिर्फ राज्य की सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित कर रहा है, बल्कि लोगों के बीच एकता और गर्व की भावना को भी मजबूत कर रहा है।

Trending News

नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Jul 21, 2026, 7:15:00 PM
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
Jul 21, 2026, 7:09:00 PM
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी,  4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Jul 21, 2026, 7:00:00 PM
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
सनकी पति ने लोहे की रॉड से पीट-पीटकर कर दी पत्नी की हत्या, इलाके में सनसनी
Jul 21, 2026, 6:57:00 PM
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
SDM पोस्टिंग के नाम पर बड़ा खेल, मास्टरमाइंड को एसटीएफ ने दबोचा, खुले कई राज
Jul 21, 2026, 6:43:00 PM
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
पुणे और बिहार पुलिस के टालमटोल से परेशान पिता पहुंचा DGP के पास, 2 महीने से लापता है बेटा, जीरो FIR तक नहीं
Jul 21, 2026, 6:26:00 PM
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
तातारपुर ब्लास्ट कांड: दो दोषी करार, विभिन्न धाराओं में मिली 10-10 वर्ष की सजा
Jul 21, 2026, 6:15:00 PM
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
'खान फ्रॉड है, इसे बिहार में घुसने न दें' पूर्व मंत्री नीरज बबलू के बयान पर NCP नेता का पलटवार, बताया धरोहर
Jul 21, 2026, 6:13:00 PM
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
भागलपुर: 'अनजान लिंक पर क्लिक न करें' अधिकारियों ने छात्रों को किया साइबर अपराध के प्रति जागरूक
Jul 21, 2026, 5:56:00 PM
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
JSSC TGT नियुक्ति मामले में हाईकोर्ट सख्त, सभी LPA की होगी संयुक्त सुनवाई
Jul 21, 2026, 5:53:00 PM