दिल्ली में आज बिहार कांग्रेस की अहम बैठक, राहुल-खड़गे की मौजूदगी में विधायक दल के नेता पर लग सकती है मुहर

अगले महीने बिहार विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है और उससे पहले कांग्रेस ने अपनी सियासी हलचल तेज कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को दिल्ली तलब किया है।

Bihar Congress

अगले महीने बिहार विधानसभा का सत्र शुरू होने वाला है और उससे पहले कांग्रेस ने अपनी सियासी हलचल तेज कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को दिल्ली तलब किया है। आज दिल्ली में बिहार कांग्रेस की एक अहम और निर्णायक बैठक होने जा रही है।

यह बैठक दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में शाम 4:30 बजे शुरू होगी, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मौजूद रहेंगे। बैठक में बिहार कांग्रेस के सभी विधायक, सांसद, एमएलसी के साथ-साथ प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल होंगे।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में बिहार कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर व्यापक चर्चा होगी। इसके साथ ही विधायक दल के नेता के नाम पर भी अंतिम फैसला लिया जा सकता है। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव परिणाम आए दो महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन अब तक कांग्रेस विधायक दल का नेता तय नहीं हो पाया है।

इस दौरान विधानसभा का एक सत्र भी गुजर चुका है और अब बजट सत्र सामने खड़ा है। ऐसे में विधायक दल के नेता का न होना कांग्रेस के लिए लगातार असहज स्थिति बनाता जा रहा है। बताया जा रहा है कि पार्टी के छह विधायकों के बीच आपसी सहमति नहीं बन पाने के कारण यह मामला लंबे समय से अटका हुआ है।

प्रदेश नेतृत्व द्वारा पटना के सदाकत आश्रम में बुलाई गई कई बैठकों में विधायकों की गैरमौजूदगी ने भी पार्टी की मुश्किलें बढ़ाईं। मनरेगा आंदोलन को लेकर हुई बैठक में कांग्रेस के दो विधायक शामिल नहीं हुए थे, जबकि बाद में प्रदेश प्रभारी कृष्णा अल्लावरू की बैठक में भी एक विधायक नदारद रहे।

इन घटनाओं के बाद कांग्रेस में टूट की अटकलें तेज हो गई थीं। ऐसे में दिल्ली में बुलाई गई यह बैठक पार्टी के लिए एक तरह से क्राइसिस मैनेजमेंट मानी जा रही है।

अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या कांग्रेस आलाकमान आज बिहार में विधायक दल के नेता पर अंतिम मुहर लगाएगा या यह मामला एक बार फिर टल जाएगा।

Trending News

राधे-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
राधे-कृष्ण मंदिर में धूमधाम से मना जन्माष्टमी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Sep 04, 2026, 2:13:00 PM
इस्लामिया हाई स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
इस्लामिया हाई स्कूल में 'सखी वार्ता' कार्यक्रम, छात्र-छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
Sep 04, 2026, 2:01:00 PM
 अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
Sep 04, 2026, 1:29:00 PM
 बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Sep 04, 2026, 1:17:00 PM
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
Sep 04, 2026, 1:04:00 PM
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
Sep 04, 2026, 12:48:00 PM
संरक्षण गृह में नशा मुक्ति और किशोर न्याय को लेकर कार्यशाला आयोजित, DIG डॉ कुमार आशीष हुए शामिल
संरक्षण गृह में नशा मुक्ति और किशोर न्याय को लेकर कार्यशाला आयोजित, DIG डॉ कुमार आशीष हुए शामिल
Sep 04, 2026, 12:19:00 PM
प्राकृतिक स्कूल में जन्माष्टमी का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन, बच्चों ने कृष्ण रूप में मन मोहा
प्राकृतिक स्कूल में जन्माष्टमी का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन, बच्चों ने कृष्ण रूप में मन मोहा
Sep 04, 2026, 12:03:00 PM
पटना में गंगा का रौद्र रूप, कई घाट डूबे, 13 जिले बाढ़ की चपेट में, CM सम्राट चौधरी करेंगे एरियल सर्वे
पटना में गंगा का रौद्र रूप, कई घाट डूबे, 13 जिले बाढ़ की चपेट में, CM सम्राट चौधरी करेंगे एरियल सर्वे
Sep 04, 2026, 11:23:00 AM
कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!
कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!
Sep 04, 2026, 10:57:00 AM