बिहार बोर्ड 10वीं गणित परीक्षा आज, एंट्री नहीं मिलने पर छात्रा ट्रेन से कूदकर दिया जान

बिहार में आज 10वीं बोर्ड परीक्षा का दूसरा दिन है और दोनों पालियों में गणित का पेपर आयोजित किया जा रहा है। राज्यभर के 1699 परीक्षा केंद्रों पर करीब 15 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

छात्रा ने दी जान

बिहार में आज 10वीं बोर्ड परीक्षा का दूसरा दिन है और दोनों पालियों में गणित का पेपर आयोजित किया जा रहा है। राज्यभर के 1699 परीक्षा केंद्रों पर करीब 15 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी। बोर्ड ने साफ निर्देश दिया है कि पहली पाली के लिए सुबह 9 बजे के बाद किसी भी छात्र को एंट्री नहीं दी जाएगी।

इस वर्ष कुल 15.12 लाख परीक्षार्थी मैट्रिक परीक्षा दे रहे हैं। इनमें छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। पहली पाली में लगभग 7.58 लाख और दूसरी पाली में करीब 7.54 लाख विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त बनाने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

इसी बीच एक दुखद घटना ने सभी को झकझोर दिया है। मसौढ़ी के खरजमा गांव की छात्रा कोमल कुमारी ने परीक्षा छूट जाने के बाद ट्रेन से कूदकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को बरनी स्थित केंद्र पर उसकी परीक्षा थी। वह सोमवार को ही परीक्षा देने के लिए रिश्तेदार के गांव महाराजचक पहुंची थी। परीक्षा केंद्र उसके ठहरने की जगह से करीब 6 किलोमीटर दूर था।

रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9 बजे तक था, लेकिन वह 9 बजकर 10 मिनट पर केंद्र पहुंची। गेट बंद हो चुका था। काफी अनुरोध के बावजूद उसे प्रवेश नहीं मिला। निराश होकर वह घर लौटी और कुछ देर बाद नदौल स्टेशन पहुंचकर ट्रेन में सवार हो गई। तरेगना और मसौढ़ी कोर्ट स्टेशन के बीच चलती ट्रेन से कूद गई। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बोर्ड ने परीक्षार्थियों को जूता-मोजा पहनकर केंद्र पर नहीं आने का निर्देश दिया है, ताकि सुरक्षा जांच में आसानी हो सके। नियमों का पालन नहीं करने पर प्रवेश में परेशानी हो सकती है।

Trending News

सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM
 गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
Sep 04, 2026, 4:22:00 PM
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
Sep 04, 2026, 3:52:00 PM