बांका में मैट्रिक परीक्षा में फर्जीवाड़ा, 10 हजार में तय हुआ सौदा, दो नकली परीक्षार्थी गिरफ्तार

बिहार में मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन सेकेंड लैंग्वेज की परीक्षा के बीच नकल और जालसाजी का बड़ा मामला सामने आया है। ए

मैट्रिक परीक्षा में फर्जीवाड़ा

बिहार में मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन सेकेंड लैंग्वेज की परीक्षा के बीच नकल और जालसाजी का बड़ा मामला सामने आया है। एक तरफ बिहार विद्यालय परीक्षा समिति सख्ती के दावे कर रही है, तो दूसरी ओर बांका जिले में फर्जी परीक्षार्थी पकड़े जाने से व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

बांका के आरएमके इंटर स्कूल परीक्षा केंद्र पर बादल कुमार नाम का युवक दूसरे छात्र ओम कुमार की जगह परीक्षा देते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह सौदा 10 हजार रुपये में तय हुआ था, जिसमें 7 हजार रुपये एडवांस भी दिए जा चुके थे। पूछताछ में आरोपी ने खुद इस बात को स्वीकार किया। इसके बाद केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तत्काल पुलिस को बुलाया गया।

इसी तरह बाराहाट के मोहनपुर परीक्षा केंद्र से भी एक और फर्जी परीक्षार्थी प्राण कुमार को गिरफ्तार किया गया। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

कुल परीक्षार्थी: लगभग 15.12 लाख (छात्राओं की संख्या अधिक)

परीक्षा केंद्र: प्रदेश भर में 1699 केंद्रों पर दो पालियों में एग्जाम।

अनुशासन: अब तक कुल 11 छात्र निष्कासित किए जा चुके हैं।

ड्रेस कोड: बोर्ड ने जूता-मोजा पहनकर आने पर सख्त रोक लगाई है; केवल चप्पल पहनकर ही प्रवेश की अनुमति है।

परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाता है। पटना सहित सभी जिलों में विशेष सुरक्षा बल तैनात हैं। महिला परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ‘मॉडल परीक्षा केंद्र’ भी बनाए गए हैं, जहां सजावट के साथ-साथ हेल्प डेस्क की व्यवस्था है।

Trending News

IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM