रूपसपुर से सगुना तक बेली रोड होगा 14 लेन का, दोगुने से ज्यादा बढ़ेगी चौड़ाई

रूपसपुर से सगुना मोड़ तक बेली रोड 14 लेन का होगा। अभी यह सड़क 6 लेन की है। दोनों तरफ भूमिगत नाला खुला है।

Six lane

रूपसपुर से सगुना मोड़ तक बेली रोड 14 लेन का होगा। अभी यह सड़क 6 लेन की है। दोनों तरफ भूमिगत नाला खुला है। इसके बाद 2-2 लेन का सर्विस रोड है। यहां बॉक्स नाले का निर्माण कर दोनों तरफ 2-2 लेन की सड़क बनेगी। तब बेली रोड की चौड़ाई 14 लेन की होगी। दोनों तरफ बॉक्स नाले का निर्माण हो रहा है। पथ निर्माण विभाग के इंजीनियरों के मुताबिक, 2.7 किमी लंबे बॉक्स नाला सह सड़क के निर्माण पर 318.51 करोड़ की राशि खर्च होगी। इसे दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। दरअसल, पश्चिमी पटना में रूपसपुर से सगुना मोड़ के बीच अपार्टमेंट कल्चर हो गया है। यहां 10 साल में आबादी 10 गुनी बढ़ी है। इस वजह से सड़कों पर गाड़ियों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। रोज जाम लगता है। इसी वजह से बेली रोड का चौड़ीकरण किया जा रहा है

सगुना मोड़ से इनकम टैक्स गोलंबर तक बेली रोड ट्रैफिक सिग्नल फ्री जोन बन गया है। लोहिया पथचक्र परियोजना के तहत 10 किमी तक सड़क को ट्रैफिक सिग्नल फ्री किया जा सका है। लेकिन, रूपसपुर पुल के आगे गोला रोड, आरपीएस मोड़ और सगुना मोड़ तक जाम की स्थिति बन रही है। रूपसपुर पुल से सगुना मोड़ तक चौड़ीकरण होने के बाद डाकबंगला से दानापुर तक सुगम यातायात की सुविधा मिल जाएगी।

खगौल से दीघा तक नहर रोड को दो लेन से फोरलेन का किया जा रहा है। इसकी लंबाई 6.90 किमी है। इसके निर्माण पर 7.48 करोड़ की राशि खर्च हो रही है। 25 प्रतिशत काम हो चुका है। इसे अक्टूबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।

इस सड़क के बनने के बाद लोग बेली रोड से उत्तर दीघा स्थित अशोक राजपथ, जेपी गंगा पथ, जेपी सेतु, जबकि दक्षिण में दानापुर स्टेशन, दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड, पटना एम्स, खगौल आदि इलाके में आसानी से पहुंचेंगे

दीघा से पटना एम्स के बीच पाटली पथ को बेली रोड से जोड़ा जा रहा है। बिहार राज्य पथ विकास निगम के इंजीनियरों के मुताबिक, डाउन रैंप उतारने के लिए बेली रोड के दक्षिण पिलर का निर्माण हो रहा है। इसके बनने के बाद बेली रोड के उत्तर अप रैंप के निर्माण के लिए पिलर का निर्माण होगा। अप रैंप से गाड़ियां बेली रोड से पाटली पथ पर चढ़ेंगी। वहीं, डाउन रैंप से पाटली पथ से बेली रोड पर उतरेंगी। गाडियों के लेन बदलने के लिए पाटली पथ पर यू-टर्न बनेगा। इसके निर्माण पर 143.86 करोड़ की राशि खर्च हो रही है।

Trending News

सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM
 गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
Sep 04, 2026, 4:22:00 PM
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
Sep 04, 2026, 3:52:00 PM