जमुई में हथियारबंद बदमाशों का तांडव, स्वर्ण कारोबारी से 50 लाख कैश छीना, विरोध पर सिर भी फोड़ा

जमुई जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। मलयपुर थाना क्षेत्र के आंजन पुल के पास, थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर एक स्वर्ण व्यवसायी से करीब 50 लाख रुपये की लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।

लूट

पीड़ित स्वर्ण व्यवसायी की पहचान सदर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी विक्रम कुमार सोनी के रूप में हुई है।

 जानकारी के अनुसार, यह घटना शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे की है, जब व्यवसायी अपने घर जमुई से कोलकाता जाने के लिए ट्रेन पकड़ने स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से पीछा कर रहे बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने आंजन पुल के ठीक पहले उनकी मोटरसाइकिल को ओवरटेक कर रोक लिया।

बदमाशों ने हथियार दिखाकर व्यवसायी से पैसे से भरा पास बैग छीनने की कोशिश की। जब व्यवसायी ने इसका विरोध किया तो अपराधियों ने हथियार के बट से उसके सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। हमले में व्यवसायी का सिर फट गया और वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह लहूलुहान हो गया। इसके बाद बदमाश रुपए से भरा बैग लेकर मौके से फरार हो गए।

घायल अवस्था में व्यवसायी ने किसी तरह मलयपुर थाना को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल व्यवसायी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलने पर एसपी विश्वजीत दयाल स्वयं सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़ित व्यवसायी से घटना के संबंध में पूछताछ की। एसपी ने लूट की घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि व्यवसायी ने करीब 50 लाख रुपये लूटे जाने की बात कही है।

फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इलाके में इस वारदात के बाद दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

Trending News

पुलिस में पदोन्नति का जश्न, एसपी ने वर्दी पर सजाए स्टार
पुलिस में पदोन्नति का जश्न, एसपी ने वर्दी पर सजाए स्टार
Sep 04, 2026, 9:59:00 AM
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप: रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप: रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
Sep 04, 2026, 9:51:00 AM
भोरे में सरकारी अस्पताल के कर्मी ने ही खोल दिया अस्पताल के खिलाफ मोर्चा
भोरे में सरकारी अस्पताल के कर्मी ने ही खोल दिया अस्पताल के खिलाफ मोर्चा
Sep 04, 2026, 9:43:00 AM
औरंगाबाद में बडा हादसा, मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दबे, एक की मौत
औरंगाबाद में बडा हादसा, मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दबे, एक की मौत
Sep 04, 2026, 9:27:00 AM
राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में अत्याधुनिक ICU कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण
राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में अत्याधुनिक ICU कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण
Sep 04, 2026, 9:18:00 AM
अदालत परिसर से फरार हुआ कैदी, स्थानीय लोगों ने पकडा
अदालत परिसर से फरार हुआ कैदी, स्थानीय लोगों ने पकडा
Sep 04, 2026, 8:45:00 AM
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM