पटना में फायर विभाग के IG सुनील कुमार नायक के घर आंध्र पुलिस की छापेमारी, गिरफ्तारी की तैयारी

पटना में फायर विभाग के IG सुनील कुमार नायक

पटना में फायर विभाग के IG सुनील कुमार नायक के घर आंध्र पुलिस की छापेमारी, गिरफ्तारी की तैयारी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 23, 2026, 10:00:00 AM

पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बिहार के अग्निशमन विभाग में तैनात IG और 2005 बैच के बिहार कैडर के IPS अधिकारी एम. सुनील कुमार नायक के घर आंध्र प्रदेश पुलिस ने छापेमारी की है। शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित उनके आवास पर सोमवार सुबह-सुबह आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम पहुंची। स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में घर के भीतर दस्तावेजों की जांच की गई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक, M. Sunil Kumar Naik के खिलाफ IPC की धारा 307 यानी हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। यह केस आंध्र प्रदेश के नरसापुरम से पूर्व सांसद K. Raghu Rama Krishna Raju से जुड़ा है। आरोप है कि साल 2021 में जब सुनील नायक आंध्र प्रदेश में CID में पदस्थापित थे, तब उनके निर्देश पर पूर्व सांसद की गिरफ्तारी हुई थी और उसी दौरान उनके साथ मारपीट की गई।

बताया जा रहा है कि कोर्ट के आदेश पर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। हाल ही में उनकी जमानत रद्द होने के बाद आंध्र प्रदेश पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई में जुटी है। सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद उन्हें कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर आंध्र प्रदेश ले जाया जा सकता है।

फिलहाल पटना स्थित आवास के बाहर पुलिस बल तैनात है और प्रशासनिक हलकों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम पर अब तक आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। यह मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर सुर्खियों में आ गया है।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM