पटना में 8वीं तक के सभी स्कूल 30 दिसंबर तक बंद, डीएम ने जारी किया नया आदेश

पटना में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों को लेकर एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है। पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम. द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 30 दिसंबर तक बंद रखने का निर्

School Close

पटना में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों को लेकर एक बार फिर बड़ा फैसला लिया है। पटना के जिलाधिकारी त्यागराजन एस.एम. द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार, कक्षा 8वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 30 दिसंबर  तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले जिला प्रशासन ने 26 दिसंबर तक कक्षा 8वीं तक के स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया था। साथ ही 8वीं से ऊपर की कक्षाओं के संचालन के समय में भी बदलाव किया गया था। लेकिन ठंड में लगातार इजाफा और शीतलहर की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने छुट्टी की अवधि को आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

नए आदेश के अनुसार, कक्षा 8वीं से ऊपर की सभी कक्षाएं अब सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक संचालित होंगी। इसका उद्देश्य यह है कि छात्र अत्यधिक ठंड के समय स्कूल आने से बच सकें और उनकी पढ़ाई भी प्रभावित न हो।

हालांकि, जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी के लिए चल रही विशेष कक्षाएं और परीक्षाएं पहले की तरह जारी रहेंगी। यानी परीक्षा से संबंधित गतिविधियों पर इस आदेश का कोई असर नहीं पड़ेगा।

जिला दंडाधिकारी न्यायालय द्वारा जारी यह आदेश 30 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा। प्रशासन ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि आदेश का सख्ती से पालन किया जाए। वहीं, अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM