एक महीने तक मांगलिक कार्यों पर लगी रोकः खरमास हुआ शुरू, मकर संक्रांति पर होगा समाप्त

पौष कृष्ण प्रतिपदा में मंगलवार 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो रहा है। इसके साथ ही हिन्दुओं के सभी तरह के मांगलिक व शुभ कार्यों पर करीब डेढ़ महीने तक रोक लग जाएगी।

खरमास

पौष कृष्ण प्रतिपदा में मंगलवार 16 दिसंबर से खरमास शुरू हो रहा है। इसके साथ ही हिन्दुओं के सभी तरह के मांगलिक व शुभ कार्यों पर करीब डेढ़ महीने तक रोक लग जाएगी। इस बार आठ साल बाद खरमास के दौरान शुक्र ग्रह के अस्त होने से डेढ़ महीने के बाद शादी-विवाह, गृहप्रवेश व अन्य शुभ एवं मांगलिक कार्य शुरू होंगे। इस दौरान केवल बसंत पंचमी के दिन 23 जनवरी को अबूझ मुहूर्त होने से इस दिन सगाई, व्यापार आरंभ, विशेष वस्तुओं की खरीदारी आदि हो सकती है। 16 दिसंबर मंगलवार की दोपहर 1.24 बजे सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के धनु राशि में गोचर से खरमास आरंभ हो जाएगा। फिर नए साल में माघ कृष्ण एकादशी 14 जनवरी बुधवार की रात्रि 9.19 बजे सूर्य का मकर राशि में प्रवेश होने के बाद खरमास समाप्त हो जाएगा। 14 जनवरी को ही मकर संक्रांति मनाई जाएगी।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार सूर्य के राशि परिवर्तन करने से ऋतु परिवर्तन भी होगा। खरमास के दौरान हेमंत ऋतु रहेगी, लेकिन सूर्य जब धनु राशि में प्रवेश करेंगे तो उस दिन से दिन छोटे और रातें बड़ी होने लगेगी। मकर संक्रांति से दिन बड़े होने शुरू हो जाएंगे। इस दिन सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे। लेकिन, इस बार शुक्र तारा 31 जनवरी को उदय होगा, इसलिए शादी-विवाह के लग्न 1 फरवरी से शुरू होंगे। खरमास के दौरान दान-पुण्य, भागवत कथा, ग्रंथों का पाठ, मंत्रों का जाप अऔर रामायण पाठ आदि कर सकते हैं। खरमास में मंत्र जप, दान, पवित्र नदी में स्नान और तीर्थ दर्शन करने की परंपरा है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM