लैंड फॉर जॉब मामले में आज आ सकता है बड़ा फैसला, लालू परिवार की बढ़ी चिंता

लैंड फॉर जॉब मामले में आज आ सकता है बड़ा फैसला, लालू परिवार की बढ़ी चिंता

बहुचर्चित लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, उनके परिवार के सदस्यों और कई अन्य आरोपियों के खिलाफ आज दिल्ली स्थित राऊज एवेन्यू कोर्ट अपना निर्णय सुना सकती है। स्पेशल जज विशाल गोगने की अदालत इस मामले पर सुनवाई पूरी कर चुकी है और अब फैसला सुरक्षित है।

यह तीसरी बार है जब अदालत इस प्रकरण पर अपना फैसला सुनाने जा रही है। इससे पहले 10 नवंबर और 4 दिसंबर को तकनीकी और अन्य कारणों से फैसला टाल दिया गया था। सीबीआई की ओर से दर्ज किए गए इस मामले में अदालत ने 25 अगस्त को ही फैसला रिज़र्व कर लिया था।

उधर, लालू प्रसाद यादव ने सीबीआई की एफआईआर को रद्द करने और ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। वहीं राबड़ी देवी ने इस केस को स्पेशल जज विशाल गोगने की अदालत से हटाकर किसी अन्य कोर्ट में स्थानांतरित करने के लिए प्रिंसिपल एंड डिस्ट्रिक्ट जज के समक्ष आवेदन दिया है, जिस पर अभी निर्णय लंबित है।

यह पूरा मामला उस अवधि से जुड़ा है जब लालू यादव 2004 से 2009 तक केंद्रीय रेल मंत्री थे। आरोप है कि इस दौरान रेलवे में नौकरियां देने के बदले उम्मीदवारों से जमीनें ली गईं और बाद में वह संपत्तियां लालू यादव के परिवार या करीबी लोगों के नाम कर दी गईं। सीबीआई का कहना है कि यह मामला भ्रष्टाचार और पद के दुरुपयोग का स्पष्ट उदाहरण है।

Trending News

पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM
कुछ घंटों की बारिश ने खोले विकास के दावे, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में डूबे सड़क
कुछ घंटों की बारिश ने खोले विकास के दावे, मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में डूबे सड़क
Sep 03, 2026, 5:10:00 PM
डीसी की पहल से बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी
डीसी की पहल से बदली जिंदगी, मूक-बधिर दिव्यांग अतुल को मिली नौकरी
Sep 03, 2026, 4:54:00 PM
धनबाद सदर अस्पताल में AI तकनीक से आधुनिक स्वास्थ्य जांच, महज 5 मिनट में रिपोर्ट और सलाह
धनबाद सदर अस्पताल में AI तकनीक से आधुनिक स्वास्थ्य जांच, महज 5 मिनट में रिपोर्ट और सलाह
Sep 03, 2026, 4:44:00 PM
कटिहार से अंबाला जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, कटकर हुई मौत
कटिहार से अंबाला जा रहा युवक ट्रेन से गिरा, कटकर हुई मौत
Sep 03, 2026, 3:49:00 PM
पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
पहले विनाशकारी बाढ़, तिब्बत में अब भूकंप की मार, सैकडों लोग अब भी लापता
Sep 03, 2026, 3:33:00 PM
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
मायावती की बड़ी घोषणा, पूरे भारत में अकेले चुनाव लड़ेगी बीएसपी
Sep 03, 2026, 2:38:00 PM
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
स्वरा के जौहर वाले बयान पर बवाल, पोस्टर पर पोता कालिख
Sep 03, 2026, 2:13:00 PM
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
गन्ना खेती में मशीनीकरण को बढ़ावा, 3,173 किसानों को कृषि यंत्रों की खरीद के लिए परमिट जारी
Sep 03, 2026, 1:48:00 PM
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
भ्रष्ट सिस्टम से आहत युवक चढ़ा मोबाइल टावर पर, जयराम महतो से बातचीत के बाद उतरा नीचे
Sep 03, 2026, 1:41:00 PM