ट्रायल के दौरान 13 करोड़ का रोप-वे गिरा: रोहतास में न्यू ईयर पर चालू करने की थी तैयारी

रोहतास में निर्माणाधीन 13 करोड़ रुपए का एक रोपवे ट्रायल के दौरान धराशाई हो गया। इस घटना में रोपवे का पिलर और ट्रॉली अचानक गिर गए

Ropway

बिहार के रोहतास जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। रोहतासगढ़ किले की पहाड़ियों पर पर्यटकों की राह आसान करने के लिए बनाया जा रहा बहुप्रतीक्षित रोपवे प्रोजेक्ट ट्रायल के दौरान ही धराशाई हो गया। लगभग 13 करोड़ की लागत से बन रहा यह रोपवे शुक्रवार को उस वक्त हादसे का शिकार हो गया जब इसका लोड टेस्टिंग ट्रायल चल रहा था।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि किस तरह निर्माणाधीन रोपवे का भारी-भरकम पिलर और उस पर टिकी ट्रॉलियां मलबे में तब्दील हो गई हैं। यह रोपवे रोहतास प्रखंड मुख्यालय से ऐतिहासिक चौरासन मंदिर तक के दुर्गम रास्ते को सुगम बनाने के लिए तैयार किया जा रहा था। प्रशासन की योजना इसे नए साल (2026) के मौके पर पर्यटकों के लिए खोलने की थी, लेकिन एक झटके में करोड़ों रुपये और महीनों की मेहनत मिट्टी में मिल गई।

हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रायल के दौरान पिलर अचानक भार सहन नहीं कर सका और पूरी संरचना ट्रॉली समेत नीचे गिर गई। गनीमत यह रही कि उस समय ट्रॉली में कोई व्यक्ति सवार नहीं था, वरना एक बड़ी जनहानि हो सकती थी।

इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने सीधे तौर पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि घटिया सामग्री के इस्तेमाल के कारण यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि इस भ्रष्टाचार की जांच हो और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

बता दें कि ऐतिहासिक रोहतासगढ़ किला और भगवान शिव के चौरासन मंदिर के दर्शन के लिए हर साल हजारों श्रद्धालु और पर्यटक यहां पहुंचते हैं। पहाड़ी रास्ता बेहद कठिन होने के कारण इस रोपवे से पर्यटन को बड़ी उम्मीदें थीं। लेकिन अब इस हादसे के बाद न केवल काम अधर में लटक गया है, बल्कि पर्यटकों का इंतजार भी लंबा हो गया है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM