गंगा पथ पर दीघा गोलंबर के पास ब्रांडेड कंपनियों के 85 फूड कैफे खोले जाएंगे

गंगा पथ पर दीघा गोलंबर के पास प्रस्तावित स्ट्रीट वेंडिंग जोन का प्रस्ताव पूरी तरह बदल दिया गया है। अब गंगा पथ के फुटपाथ वाले हिस्से में ब्रांडेड कंपनियों के ही स्टॉल लगाए जाएंगे

गंगा पथ

गंगा पथ पर दीघा गोलंबर के पास प्रस्तावित स्ट्रीट वेंडिंग जोन का प्रस्ताव पूरी तरह बदल दिया गया है। अब गंगा पथ के फुटपाथ वाले हिस्से में ब्रांडेड कंपनियों के ही स्टॉल लगाए जाएंगे। इसे फूड कैफे कहा जाएगा। पटना नगर निगम और स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने नए सिरे से तैयारी शुरू की है। गंगा पथ के इस हिस्से में 85 फूड कैफे खोले जाएंगे। जगह और स्टॉल की डिजाइन जाइन सबकुछ नया होगा। इसके लिए फूड चेन व रेस्टोरेंट-होटल के क्षेत्र वाली बड़ी कंपनियों को बुलाया जाएगा। जल्द ही टेंडर जारी कर आवेदन लिया जाएगा। पुरानी योजना के तहत पिछले महीने गंगा पथ पर लगाए गए करीब 200 स्ट्रीट वेंडिंग स्टॉल को वहां से हटा दिया गया है। अब यहां सबकुछ नए सिरे से होगा।

 गंगा पथ में पटना स्मार्ट सिटी के फंड से विभिन्न सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसी कड़ी में दीघा गोलंबर से आगे वाले हिस्से में फूड कैफे के लिए जगह तैयार की जाएगी। चूंकि पटना स्मार्ट सिटी को अब अपनी कमाई के लिए प्रोजेक्ट तैयार करने हैं, इसलिए ब्रांडेड कंपनियों से फूड कैफे के लिए मोटी रकम ली जाएगी।

 बताया गया है कि एक फूड स्टॉल का किराया कम से कम 1 लाख रुपए तक हो सकता है। नए फूड कैफे खुलने के साथ ही यहां लोगों को बैठने के लिए बेंच लगाई जाएगी। पार्किंग की बेहतर व्यवस्था होगी, ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने।

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत गंगा पथ में वेंडिंग जोन की योजना बनी थी। टेंडर फाइनल कर 500 में से 200 दुकानें भी बना दी गई। इन स्टॉलों को गंगा पथ पर रखा जाने लगा। लेकिन अचानक दुकानों के डिजाइन पर सवाल खड़ा कर इसे खारिज कर दिया गया। जाम और साफ-सफाई की चुनौती को समझते हुए पुरानी प्लानिंग बदल दी गई। अफसरों का मानना है कि बड़ी फूड चेन कंपनियां हाइजीन के साथ ही साफ-सफाई का बेहतर प्रबंध करेंगी, क्योंकि इनपर नियम-शतों का कड़ाई से पालन करने का अनुबंध होगा।

शहर में स्ट्रीट वेंडरों को बेहतर सुविधा मुहैया कराने की योजना पर पटना नगर निगम काम कर रहा है। विभिन्न जगहों पर 32 वेंडिंग जोन के लिए जगह चिह्नित की जा रही है। जिन इलाकों में सड़कों पर अतिक्रमण है, उसपर विशेष फोकस है। दीघा गोलंबर के पाथ-वे में दुकान लगाने वाले वेंडरों को नई जगह का विकल्प दिया गया है। पिछले महीने वेंडरों का का प्रतिनिधिमंडल डीएम व नगर आयुक्त से भी मिला। वेंडरों को बताया गया है कि अब उन्हें अटल पथ वाले हिस्से में नए वेंडिंग जोन में शिफ्ट करने की तैयारी है।

Trending News

मुस्लिमों को डराया जा रहा, अब जागने की जरूरत है, नीतीश के MLC बोले-सियासी इंकलाब लिखी जाएगी
मुस्लिमों को डराया जा रहा, अब जागने की जरूरत है, नीतीश के MLC बोले-सियासी इंकलाब लिखी जाएगी
Aug 25, 2026, 2:30:00 PM
सिस्टम को ही कर रहे थे गुमराह, अब शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित, कारनामे जान हो जाएंगे हैरान
सिस्टम को ही कर रहे थे गुमराह, अब शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापक को किया निलंबित, कारनामे जान हो जाएंगे हैरान
Aug 25, 2026, 1:46:00 PM
पिस्टल को नचा रहा था शख्स, तभी चल गई गोली और सीधे जा लगी...
पिस्टल को नचा रहा था शख्स, तभी चल गई गोली और सीधे जा लगी...
Aug 25, 2026, 1:30:00 PM
 पत्रकारों का DM के खिलाफ फूटा गुस्सा, किया धरना प्रदर्शन, लगाया गंभीर आरोप
पत्रकारों का DM के खिलाफ फूटा गुस्सा, किया धरना प्रदर्शन, लगाया गंभीर आरोप
Aug 25, 2026, 1:06:00 PM
 मानव तस्करी से जुड़े मामले में गोपालगंज में NIA का छापा, 7 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज
मानव तस्करी से जुड़े मामले में गोपालगंज में NIA का छापा, 7 घंटे तक खंगाले गए दस्तावेज
Aug 25, 2026, 12:40:00 PM
 गोपालगंज में बड़ा पुलिस फेरबदल, SP ने 13 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला, 24 घंटे में योगदान का निर्देश
गोपालगंज में बड़ा पुलिस फेरबदल, SP ने 13 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला, 24 घंटे में योगदान का निर्देश
Aug 25, 2026, 12:23:00 PM
पटना में छात्रों का भारी बवाल, जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे निकले, सीएम आवास का करेंगे घेराव
पटना में छात्रों का भारी बवाल, जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग तोड़ आगे निकले, सीएम आवास का करेंगे घेराव
Aug 25, 2026, 12:00:00 PM
MMDR बिल से झारखंड को हर साल 14 हजार करोड़ का नुकसान,  राजेश ठाकुर बोले-भाजपा के कई नेता कांग्रेस के साथ
MMDR बिल से झारखंड को हर साल 14 हजार करोड़ का नुकसान, राजेश ठाकुर बोले-भाजपा के कई नेता कांग्रेस के साथ
Aug 25, 2026, 11:37:00 AM
सऊदी अरब में शिक्षिका, गोपालगंज के स्कूल में बनती रही हाजिरी, बिहार में चौंकाने वाली कहानी
सऊदी अरब में शिक्षिका, गोपालगंज के स्कूल में बनती रही हाजिरी, बिहार में चौंकाने वाली कहानी
Aug 25, 2026, 11:20:00 AM
आइ फोन 18 प्रो: ज्यादा दाम पर हो सकता है लॉन्च
आइ फोन 18 प्रो: ज्यादा दाम पर हो सकता है लॉन्च
Aug 25, 2026, 11:18:00 AM