बिहार में 71 IPS अफसर का ट्रांसफर, कुंदन कृष्णन को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

नीतीश सरकार ने 9 जनवरी को पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए 71 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है

IPS

नीतीश सरकार ने 9 जनवरी को पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव करते हुए 71 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. इस फैसले को बिहार में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. तबादले की इस सूची में एडीजी, आईजी, डीआईजी से लेकर एसएसपी लेवल के अधिकारी शामिल हैं

तबादले में सुनील कुमार को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. उन्हें एडीजी मुख्यालय बनाया गया है. वहीं पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) प्रीता वर्मा को अब महानिदेशक सह अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम लिमिटेड की जिम्मेदारी दी गई है.

.एडीजी कुंदन कृष्णन को पुलिस महानिदेशक (ऑपरेशन) बनाया गया है. इसके साथ ही वे विशेष शाखा के डीजी का पद भी संभालते रहेंगे. वहीं एडीजी सह बिहार पुलिस अकादमी की निदेशक आर. मलार विजी को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस (BSP) के एडीजी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.

एडीजी डॉ. अमित कुमार जैन को अब मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का एडीजी बनाया गया है. सरकार का मानना है कि उनके नेतृत्व में शराबबंदी कानून को और सख्ती से लागू किया जाएगा.

कोसी क्षेत्र के आईजी मनोज कुमार को अब पटना मुख्यालय का आईजी बनाया गया है. साइबर क्राइम के डीआईजी संजय कुमार को बीएसएपी का आईजी नियुक्त किया गया है. वहीं, विवेकानंद को पूर्णिया क्षेत्र का आईजी, गया के एसएसपी आनंद कुमार को पटना का डीआईजी (विधि-व्यवस्था) और सारण के एसपी कुमार आशीष को कोसी क्षेत्र का डीआईजी बनाया गया है.

Trending News

पुलिस में पदोन्नति का जश्न, एसपी ने वर्दी पर सजाए स्टार
पुलिस में पदोन्नति का जश्न, एसपी ने वर्दी पर सजाए स्टार
Sep 04, 2026, 9:59:00 AM
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप: रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप: रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
Sep 04, 2026, 9:51:00 AM
भोरे में सरकारी अस्पताल के कर्मी ने ही खोल दिया अस्पताल के खिलाफ मोर्चा
भोरे में सरकारी अस्पताल के कर्मी ने ही खोल दिया अस्पताल के खिलाफ मोर्चा
Sep 04, 2026, 9:43:00 AM
औरंगाबाद में बडा हादसा, मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दबे, एक की मौत
औरंगाबाद में बडा हादसा, मकान गिरने से एक ही परिवार के पांच लोग दबे, एक की मौत
Sep 04, 2026, 9:27:00 AM
राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में अत्याधुनिक ICU कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण
राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, होमी भाभा कैंसर अस्पताल में अत्याधुनिक ICU कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण
Sep 04, 2026, 9:18:00 AM
अदालत परिसर से फरार हुआ कैदी, स्थानीय लोगों ने पकडा
अदालत परिसर से फरार हुआ कैदी, स्थानीय लोगों ने पकडा
Sep 04, 2026, 8:45:00 AM
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM