मुजफ्फरपुर में प्रेमी का हाई-वोल्टेज ड्रामा: 120 मीटर टावर पर चढ़ा, बोला- गर्लफ्रेंड को बुलाओ, तभी उतरूंगा

मुजफ्फरपुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्यार में नाकाम एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

Bihar

मुजफ्फरपुर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्यार में नाकाम एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया।

मुजफ्फरपुर जंक्शन इलाके में एक युवक करीब 120 मीटर ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ने के बाद उसने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को खुद इसकी जानकारी दी। युवक की मांग सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।

युवक का कहना है कि उसकी गर्लफ्रेंड की शादी कहीं और तय की जा रही है, और जब तक उसकी गर्लफ्रेंड को मौके पर बुलाकर उससे उसकी शादी तय नहीं करवाई जाती, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा। इतना ही नहीं, उसने धमकी दी है कि अगर उसकी बात नहीं मानी गई, तो वह टावर से कूदकर अपनी जान दे देगा।

युवक ने बताया कि वह और उसकी गर्लफ्रेंड पिछले 6 महीने से एक-दूसरे से प्यार करते हैं। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। छठ के दौरान उसकी मुलाकात लड़की से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और रिश्ता आगे बढ़ा। युवक का दावा है कि लड़की ने उससे शादी का वादा भी किया था, लेकिन अब वह अपने वादे से मुकर रही है।

युवक का कहना है कि लड़की के परिवार वाले उसकी शादी कहीं और तय कर रहे हैं, और उसकी बहन ने भी इस बात की पुष्टि की है। सुबह दोनों के बीच बातचीत भी हुई थी, लेकिन कोई हल नहीं निकल सका। इसके बाद युवक ने यह खतरनाक कदम उठाया।

घटना के वक्त आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे कुछ लोगों ने युवक को टावर पर चढ़ते देखा। पहले तो किसी को समझ नहीं आया कि वह क्या कर रहा है, लेकिन कुछ ही देर में वह टावर के सबसे ऊपरी हिस्से तक पहुंच गया।

टावर के ऊपर से युवक लगातार चिल्ला रहा है और अपनी मांग दोहरा रहा है कि उसकी गर्लफ्रेंड को वहां बुलाया जाए और उसकी शादी तय करवाई जाए।

फिलहाल मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है और युवक को समझाने की कोशिश की जा रही है, ताकि उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सके। यह घटना न सिर्फ सनसनीखेज है, बल्कि यह भी दिखाती है कि भावनाओं में बहकर उठाया गया एक गलत कदम कितनी बड़ी मुसीबत खड़ी कर सकता है।

Trending News

IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
IAS अधिकारियों के तबादले तो कुछ को प्रभार, विवेक मैत्रेय बने खेल निदेशक
Sep 04, 2026, 9:38:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, कई आईपीएस का तबादला, सिवान के एसपी रहे पूरण झा बने निगरानी के एसपी
Sep 04, 2026, 8:22:00 PM
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM