मुजफ्फरपुर में दिल दहला देने वाली घटना: मां और तीन बच्चों की लाश बरामद, 4 दिन से थे लापता

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में चंदवारा पुल के पास बूढ़ी गंडक नदी से एक बोरे में बंद महिला और उसके तीन नाबालिग बच्चों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.

Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में चंदवारा पुल के पास बूढ़ी गंडक नदी से एक बोरे में बंद महिला और उसके तीन नाबालिग बच्चों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृत महिला एक ऑटो चालक की पत्नी बताई जा रही है, जो 10 जनवरी से अपने तीन बच्चों के साथ लापता थी.

मृतका की पहचान अहियापुर निवासी ममता देवी के रूप में हुई है। जबकि मृतक बच्चों में कृति (3), आदित्य (7), अंकुश (5) शामिल हैं।

महिला अपने तीनों बच्चों के साथ चार दिनों से लापता थी। चारों की लाश गंडक नदी के पास अहियापुर थाना क्षेत्र के चंदवारा पुल के पास से बरामद की गई है। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में ये आत्महत्या का मामला लग रहा है।

हालांकि, परिजन अपहरण के बाद हत्या की आशंका जता रहे हैं। महिला समेत 3 बच्चों की लाश मिलने के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा है। मौके पर FSL की टीम मौजूद है। चारों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस को यह मामला हत्या का लग रहा है. आशंका है कि चारों की पहले हत्या की गई और फिर शवों को बोरे में भरकर नदी में फेंक दिया गया. एफएसएल की टीम को बुलाकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. पुलिस आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है, ताकि घटना से जुड़े सुराग मिल सकें.

सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को हर पहलू से जांच करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जल्द से जल्द पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा.

इस घटना के बाद मुजफ्फरपुर में दहशत का माहौल है. लोग सवाल कर रहे हैं कि आखिर एक महिला और उसके तीन मासूम बच्चों को इतनी बेरहमी से क्यों मारा गया. यह सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल है.

Trending News

 अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, सब्जी मंडी समेत कई इलाकों में चला अभियान
Sep 04, 2026, 1:29:00 PM
 बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी, दो पिस्टल व छह जिंदा कारतूस के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Sep 04, 2026, 1:17:00 PM
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
हर बारिश में घरों में घुसता जोरिया का पानी, वर्षों से बरसात में कैद जैसी जिंदगी जीने को मजबूर लोग
Sep 04, 2026, 1:04:00 PM
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
बिहार राज्य योजना पर्षद के उपाध्यक्ष देवेश कुमार ने संभाला पदभार
Sep 04, 2026, 12:48:00 PM
संरक्षण गृह में नशा मुक्ति और किशोर न्याय को लेकर कार्यशाला आयोजित, DIG डॉ कुमार आशीष हुए शामिल
संरक्षण गृह में नशा मुक्ति और किशोर न्याय को लेकर कार्यशाला आयोजित, DIG डॉ कुमार आशीष हुए शामिल
Sep 04, 2026, 12:19:00 PM
प्राकृतिक स्कूल में जन्माष्टमी का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन, बच्चों ने कृष्ण रूप में मन मोहा
प्राकृतिक स्कूल में जन्माष्टमी का हर्षोल्लासपूर्ण आयोजन, बच्चों ने कृष्ण रूप में मन मोहा
Sep 04, 2026, 12:03:00 PM
पटना में गंगा का रौद्र रूप, कई घाट डूबे, 13 जिले बाढ़ की चपेट में, CM सम्राट चौधरी करेंगे एरियल सर्वे
पटना में गंगा का रौद्र रूप, कई घाट डूबे, 13 जिले बाढ़ की चपेट में, CM सम्राट चौधरी करेंगे एरियल सर्वे
Sep 04, 2026, 11:23:00 AM
कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!
कमीशन मांगे 3 लाख,1.04 लाख लेते धराए कार्यपालक अभियंता, घर से नकद मिले 8.36 लाख!
Sep 04, 2026, 10:57:00 AM
जामताड़ा में उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल का भव्य स्वागत, कहा-बंगाल में अब दुर्गा पूजा होगी और भी भव्य
जामताड़ा में उपमुख्यमंत्री अग्निमित्रा पॉल का भव्य स्वागत, कहा-बंगाल में अब दुर्गा पूजा होगी और भी भव्य
Sep 04, 2026, 10:39:00 AM
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
सीबीएसई ईस्ट जोन स्विमिंग चैंपियनशिप में रूद्र विजय ने जीता कांस्य पदक, लगातार तीसरे साल बढ़ाया जिले का मान
Sep 04, 2026, 10:17:00 AM