मुजफ्फरपुर के जिला कृषि पदाधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, 19 हजार रुपये लेते निगरानी विभाग ने दबोचा

बिहार सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक बार फिर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शनिवार को मुजफ्फरपुर में तैनात जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

निगरानी विभाग ने दबोचा

बिहार सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत एक बार फिर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने शनिवार को मुजफ्फरपुर में तैनात जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी को शहर के चर्च रोड स्थित उनके निजी आवास से पकड़ा गया, जहां वह 19 हजार रुपये की रिश्वत ले रहे थे।

सुधीर कुमार वर्तमान में जिला कृषि पदाधिकारी के साथ-साथ परियोजना निदेशक एवं सहायक निदेशक, तिरहुत प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे। निगरानी विभाग के अनुसार, यह मामला कृषि विभाग के एक निविदा कर्मी संतोष कुमार की री-जॉइनिंग और सेवा विस्तार से जुड़ा हुआ है।

पीड़ित संतोष कुमार ने आरोप लगाया कि आरोपी अधिकारी ने उसकी नौकरी को आगे बढ़ाने और दोबारा जॉइनिंग के बदले कुल दो लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। आर्थिक रूप से कमजोर संतोष कुमार ने किसी तरह अपनी नौकरी बचाने के लिए पैसों का इंतजाम किया। उसने 5 दिसंबर को पहली किस्त के रूप में 1 लाख 81 हजार रुपये सुधीर कुमार को दिए थे। यह रकम उसने बैंक से लोन लेकर, पत्नी के गहने गिरवी रखकर और अपनी गाड़ी बेचकर जुटाई थी।

इसके बावजूद आरोपी अधिकारी शेष 19 हजार रुपये के लिए लगातार दबाव बना रहे थे। परेशान होकर संतोष कुमार ने निगरानी विभाग से शिकायत की, जिसके बाद जाल बिछाया गया और शनिवार को आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

निगरानी विभाग के डीएसपी मिथिलेश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के पास से रिश्वत की राशि बरामद कर ली गई है। साथ ही उनके आवास की तलाशी ली जा रही है, ताकि आय से अधिक संपत्ति से जुड़े दस्तावेजों का पता लगाया जा सके। गिरफ्तारी के बाद आरोपी अधिकारी को पटना ले जाया गया है, जहां उन्हें विशेष निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM