खगड़िया में विषाक्त प्रसाद से हड़कंप, शिवरात्रि पर भांग वाला दूध पीने के बाद 100 लोग बीमार

खगड़िया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रसाद खाने के बाद करीब 100 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के नया गांव की है

खगड़िया में विषाक्त प्रसाद से हड़कंप, शिवरात्रि पर भांग वाला दूध पीने के बाद 100 लोग बीमार
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
: Feb 18, 2026, 8:28:00 PM

खगड़िया जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रसाद खाने के बाद करीब 100 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना परबत्ता थाना क्षेत्र के नया गांव की है। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से गांव में हड़कंप मच गया।

बताया जा रहा है कि शिवरात्रि के मौके पर गांव में प्रसाद का वितरण किया गया था। प्रसाद के रूप में भांग मिला दूध लोगों ने ग्रहण किया था। प्रसाद खाने के कुछ घंटों बाद ही लोगों को उल्टी, दस्त और तेज पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गई। देखते ही देखते करीब सौ लोग बीमार पड़ गए। बीमार होने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

परिजनों ने आनन-फानन में कई लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जबकि कुछ मरीजों का इलाज गांव में ही मेडिकल टीम की निगरानी में किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Community Health Centre Parbatta के प्रभारी डॉक्टर कशिश ने बताया कि मामला फूड पॉइजनिंग का प्रतीत होता है। लगभग 100 लोग बीमार हुए हैं। फिलहाल सभी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जरूरी दवाएं दी जा रही हैं। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

प्रशासन भी मामले की जांच में जुट गया है। प्रसाद किस तरह से तैयार किया गया और उसमें किस मात्रा में भांग मिलाई गई, इसकी जांच की जा रही है। गांव में एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।

फिलहाल गांव में दहशत का माहौल है, लेकिन डॉक्टरों की टीम लगातार लोगों की निगरानी कर रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी तरह की तबीयत खराब होने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।

Trending News

आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
आरजेडी को लगा बड़ा झटका, पार्टी के प्रमुख चेहरे मृत्युंजय तिवारी ने दिया इस्तीफा
Jul 16, 2026, 9:41:00 PM
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
सम्राट सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें पूरी लिस्ट
Jul 16, 2026, 9:37:00 PM
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
राम मंदिर चंदा मामला, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, जमकर की नारेबाजी
Jul 16, 2026, 7:13:00 PM
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
अदाणी फाउंडेशन के सहयोग से “जर्दालु आम” बना पीरपैंती की महिलाओं की तरक्की का पासपोर्ट
Jul 16, 2026, 7:07:00 PM
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
ऊर्जा क्षेत्र में बदलता राज्य, अलग-अलग हिस्सों में बनेगा मेगा ग्रिड सब स्टेशन
Jul 16, 2026, 6:58:00 PM
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा
Jul 16, 2026, 6:44:00 PM
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
जीके मेमोरियल स्कूल ने रचा इतिहास, IDIRF स्कूल रैंकिंग 2026 में बिहार में प्रथम और देशभर में 39वां स्थान
Jul 16, 2026, 6:42:00 PM
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
गर्भवती को कर दिया रेफर, हो गयी मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा, सड़क जाम
Jul 16, 2026, 6:37:00 PM
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
बीपीआरओ बोर्ड लगी गाडी से दारू बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Jul 16, 2026, 6:26:00 PM
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल, अफरा-तफरी...
Jul 16, 2026, 6:25:00 PM