नीट छात्रा केस: पान दुकानदार ने बताया- एक आदमी आया और फोन दे गया

नीट छात्रा मामले में पान की दुकान पर मिला छात्रा के भाई का मोबाइल अब जांच का अहम सुराग बन गया है। एक अज्ञात व्यक्ति ने दुकानदार को मोबाइल देकर कहा था कि कोई लेने आएगा।

Neet स्टूडेंट्स से रेप

नीट छात्रा मामले में पान की दुकान पर मिला छात्रा के भाई का मोबाइल अब जांच का अहम सुराग बन गया है। एक अज्ञात व्यक्ति ने दुकानदार को मोबाइल देकर कहा था कि कोई लेने आएगा। दस मिनट बाद स्कॉर्पियो से पांच लोग पहुंचे और मोबाइल ले गए। दुकानदार ने बताया कि वह व्यक्ति का नाम नहीं जानता, पर पहचान सकता है। इसी कड़ी को जोड़ते हुए सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। पान दुकानदार ने सीबीआई की टीम को बताया कि एक व्यक्ति ने मोबाइल देकर कहा, कोई लेने आएगा। मैं उसका नाम नहीं जानता, पर पहचान सकता हूं। दस मिनट बाद स्कॉर्पियो से पांच लोग पहुंचे। मोबाइल लेकर चले गए।

सीबीआई ने छात्रा के मामा को पटना मुख्यालय बुलाकर दो घंटे पूछताछ की। उनसे छात्रा की तबीयत बिगड़ने व 5 फरवरी को जहानाबाद से पटना लौटने को लेकर सवाल किए गए। उनका मोबाइल नंबर भी लिया गया है। जवाब सार्वजनिक नहीं किया गया है। दोबारा पूछताछ हो सकती है। छात्रा के भाई के मोबाइल का सीडीआर खंगाला जा रहा है। उसे भी पटना बुलाया जा सकता है। एसआईटी की रिपोर्ट और बयान सीबीआई को सौंपे गए हैं।

5 जनवरी को छात्रा अकेले जहानाबाद से पटना लौटी थी। वह ट्रेन से पटना जंक्शन पहुंची। करबिगहिया छोर से बाहर निकली। ई-रिक्शा से हॉस्टल के पास उतरी। वहां से पैदल हॉस्टल गई। सीबीआई टीम ने इसी क्रम में सीन रीक्रिएट किया।

Trending News

सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM
 गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
Sep 04, 2026, 4:22:00 PM
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
Sep 04, 2026, 3:52:00 PM