परिवार को धमकी के बाद एक्शन, जहानाबाद में छात्रा के घर का सुरक्षा बढ़ाएगी बिहार पुलिस

पटना के एक हॉस्टल में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है. इस बीच, छात्रा के परिवार को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा देने का फैसला किया है.

जहानाबाद

पटना के एक हॉस्टल में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले की जांच अब सीबीआई कर रही है. इस बीच, छात्रा के परिवार को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें सुरक्षा देने का फैसला किया है. सीबीआई ने मामले में पुलिस अधिकारियों से पूछताछ शुरू कर दी है.

पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला अब केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) के पास है. इस बीच परिवार की सुरक्षा को लेकर पुलिस ने कदम उठाने की बात कही है. कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि जहानाबाद पुलिस से संपर्क किया गया है और परिजनों को सुरक्षा दी जाएगी.

हाल ही में छात्रा के गांव स्थित घर पर धमकी भरा पर्चा फेंका गया था. शनिवार सुबह करीब 11 बजे रसोई की खिड़की पर यह पर्चा मिला. उसमें लिखा था कि ज्यादा। आवाज उठाओगे तो उठा लिए जाओगे, मार दिए जाओगे. इस धमकी के बाद परिवार दहशत में है.

सूचना मिलने पर शकूराबाद थाने के प्रभारी राहुल कुमार गांव पहुंचे और पर्चा जब्त कर जांच शुरू की. उन्होंने कहा कि पहली नजर में यह किसी असामाजिक तत्व की हरकत लगती है. पूरी सच्चाई जांच के बाद सामने आएगी.

क्या है पूरा मामला

छात्रा पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर रही थी. 6 जनवरी को तबीयत बिगड़ने के बाद उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. मामला संदिग्ध लगा तो पहले पटना पुलिस और फिर एसआईटी ने जांच की. बाद में केस सीबीआई को सौंप दिया गया.

फॉरेंसिक जांच में छात्रा के कपड़ों पर पुरुष के स्पर्म मिलने की पुष्टि हुई थी. इसके बाद गांव के एक दर्जन से ज्यादा लोगों का डीएनए सैंपल लिया गया. परिवार लगातार न्याय की मांग कर रहा है.

जांच के दौरान सीबीआई ने चित्रगुप्त नगर थाने की दारोगा रीना कुमारी से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की. आने वाले दिनों में कदमकुआं और अन्य थानों के कुछ पुलिस अधिकारियों को भी बुलाया जा सकता है.

Trending News

सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, दो फरार वारंटी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
Sep 04, 2026, 7:00:00 PM
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
गोपालगंज में नेपाल से बहकर आ रहे मानव शव, जिला टीम मौके पर पहुंची, अलर्ट जारी...
Sep 04, 2026, 6:47:00 PM
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
जाफरगंज में रातों-रात बढ़ा पानी, पुल डूबने से आवागमन प्रभावित, सांसद ने लिया स्थिति का जायजा
Sep 04, 2026, 6:36:00 PM
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
8 करोड़ की इमारत, मरहम लगाने वाला एक ड्रेसर तक नहीं, भोरे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राम भरोसे
Sep 04, 2026, 6:23:00 PM
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए प्रचार वाहन रवाना, गांव में घूम-घूमकर लोगों को करेगा जागरूक
Sep 04, 2026, 6:12:00 PM
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल,  CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
पुरानी रंजिश में घेर कर किया हमला, दो लोग गंभीर रूप से घायल, CCTV में पिस्टल लहराता दिखा आरोपी
Sep 04, 2026, 6:00:00 PM
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
निशांत ने तीन महीने में बदल दी अस्पतालों की तस्वीर, अगस्त में 8,209 मरीजों की हुई सर्जरी
Sep 04, 2026, 5:46:00 PM
 'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
'पवन सिंह को हर लड़की न्यूड दिखती है', महीने के 25 दिन दारू में टुल...मशहूर एक्ट्रेस का सनसनीखेज आरोप
Sep 04, 2026, 5:29:00 PM
 गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से दहशत में लोग, घरों में घुसा पानी, पहुंचे MLC
Sep 04, 2026, 4:22:00 PM
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
महंगाई का जोरदार झटका, पेट्रोल 349 रुपये प्रति लीटर, डीजल ₹370 के पार
Sep 04, 2026, 3:52:00 PM